[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings BPSC के 1077 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई

BPSC के 1077 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई

0
BPSC के 1077 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, आज ही करें अप्लाई
सरकारी कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

BPSC 72nd CCE Recruitment 2026 Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ऐसे उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास फॉर्म भरने का आखिरी मौका बचा है. अभ्यर्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BPSC की इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1077 पदों पर नियुक्ति होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी दिन का वेट न करें. जल्द-से-जल्द अप्लाई कर लें.

BPSC 72nd CCE Notification: बीपीएससी नोटिफिकेशन

इतने पदों पर होगी भर्ती

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1077 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसके अलावा कुछ अन्य पदों के लिए भी भर्तियां की जानी हैं. आयोग ने विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण नियमों के अनुसार सीटों का बंटवारा किया है. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को रिजर्वेशन का लाभ भी मिलेगा.

क्या है आयु सीमा?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 21 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है.

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष
  • महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है. कुछ पदों के लिए और योग्यता भी मांगी गई है.

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा.

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • इंटरव्यू (Interview)

तीनों चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
  • फ्यूचर के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- ED में ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

Previous article सुपौल के सिमराही मीट मार्केट में दो पक्षों में झड़प, 7 घायल
Next article मैरवा के श्रीनगर मोहल्ले में कालाजार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू हुआ दवा छिड़काव अभियान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel