[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा

बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा

0
बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी 60000 से ज्यादा
Bihar Sarkari Naukri (सांकेतिक फोटो AI Generated)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार पंचायती राज विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC की तरफ से पंचायत सचिव और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3532 खाली पदों को भरा जाएगा. बड़ी संख्या में पद होने के कारण युवाओं में इस वैकेंसी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई. इसमें आवेदन करने के लिए 15 अक्टूबर 2025 को फिर से एप्लीकेशन विंडो ओपन किया गया. इसमें अप्लाई करने के लिए कल यानी 15 दिसंबर 2025 तक का समय है.

Bihar Sarkari Naukri 2025 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Panchayati Raj Vibhag Recruitment से जुड़ा लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • अब New Registration के विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

योग्यता की बात करें तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अन्य शर्तें और नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए हैं जिन्हें आवेदन से पहले जरूर पढ़ लेना चाहिए.

सैलरी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिव के कुल 3532 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा विभाग में लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी. यह नौकरी न सिर्फ स्थायी है बल्कि इसमें सैलरी और सरकारी सुविधाएं भी काफी अच्छी मिलती हैं.

सैलरी को लेकर भी यह भर्ती काफी आकर्षक है. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है. भत्ते जोड़ने के बाद महीने की सैलरी 60000 रुपये से ज्यादा भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 34800

Previous article Parenting Tips: इन टिप्स को आजमाकर अच्छे नंबरों से पास होगा आपका बच्चा
Next article Hero Vida बच्चों के लिए लेकर आयी इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3, 2 घंटे चार्ज में 3 घंटे मस्ती
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel