[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

0
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई
Bihar Sarkari Naukri 2025 (सांकेतिक फोटो)

Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से बिहार के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं. बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी (Bihar Sarkari Naukri 2025) पाने का शानदार मौका है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग में फाइलेरिया निरीक्षक के पदों पर भी भर्तियां होनी हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 69 खाली पद भरे जाएंगे.

वैकेंसी डिटेल्स

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 69 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इनमें से कुछ पद स्वास्थ्य विभाग में फाइलेरिया इंस्पेक्टर (Filaria Inspector) के लिए रखे गए हैं. ये पद बिहार सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधीन आते हैं. इन पदों पर काम करने वालों का मुख्य कार्य फाइलेरिया रोग की जांच, निगरानी और रिपोर्ट तैयार करना रहेगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से फिर से शुरू हो गई है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 25 नवंबर 2025 तक का समय दिया गया है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए ये एक सुनहरा मौका है.

Bihar Sarkari Naukri 2025 Notification यहां चेक करें.

Bihar Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “Second Inter Level Combined Competitive Examination” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पंजीकरण (New Registration) करें और अपनी जानकारी भरें.
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • तय आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें भविष्य के लिए.

योग्यता और सैलरी

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं पास (साइंस स्ट्रीम) होना जरूरी है. यानी आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होने चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसका बेसिक पे 25,500 से 35,955 रुपये तक रहेगा. इसके अलावा सरकारी नौकरी के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 88000 से शुरू, यहां करें अप्लाई

Previous article 2030 तक चंद्रमा पर मानव भेजने की तैयारी में चीन, क्या है इसकी अहमियत और मिशन के पीछे की वजह?
Next article वोट देकर भभुआ जा रहे दो युवक पिकअप के धक्के से बुरी तरह घायल, रेफर
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel