[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार पुलिस में ट्रांसजेंडर के लिए सीटें, एसआई के 1799 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

बिहार पुलिस में ट्रांसजेंडर के लिए सीटें, एसआई के 1799 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

0
बिहार पुलिस में ट्रांसजेंडर के लिए सीटें, एसआई के 1799 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Bihar Police SI Vacancy 2025 (Photo: Bihar Police Website)

Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 1799 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा. इस वैकेंसी की खास बात यह हैं कि इस साल सब इंस्पेक्टर भर्ती में ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लिए 7 सीटें रखी गई हैं.

Bihar Police SI Vacancy 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • वहां “Bihar Police SI Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • नए यूजर को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

BSSSC Bihar Police SI Recruitment 2025 Notification PDF यहां चेक करें.

ट्रांसजेंडर के लिए क्या है खास

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस में कुल 1799 सब इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे. इनमें सामान्य श्रेणी, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए आरक्षण दिया गया है. साथ ही, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 7 पद रखे गए हैं, जो सामाजिक समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है.

इस नोटिस में लिखा है कि बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड और शारीरिक क्षमता परीक्षा वही रखी है जो पिछड़े वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए है. उनकी न्यूनतम आयु सामान्य वर्ग के समान होगी और आरक्षित वर्ग के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. साथ ही, अभ्यर्थियों को बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी ट्रांसजेंडर प्रमाणपत्र देना होगा.

यह भी पढ़ें: पटना के इस कॉलेज के शिक्षकों ने रचा इतिहास! दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुए शामिल

Previous article नवरात्र के भक्ति में डूबा गांव से शहर, श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना
Next article मुंगेर व जमालपुर विधानसभा में मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगी चुनौती, धरातल पर मतदाता जागरूकता जरूरी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel