[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings Bihar Police Recruitment: 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बस चाहिए ये Skill

Bihar Police Recruitment: 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बस चाहिए ये Skill

0
Bihar Police Recruitment: 60000 सैलरी के लिए झटपट कर लें आवेदन, बस चाहिए ये Skill
Bihar Police Driver Constable Recruitment

Bihar Police Driver Constable Recruitment Registartion Starts: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने कुछ समय पहले बिहार पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. आज इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स 20 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस और पुलिस की अन्य इकाईयों में ड्राइवर कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडे्टस को ड्राइविंग आनी चाहिए. 

Bihar Police Driver Constable Recruitment: पदों का विवरण 

  • जनरल- 1772 
  • Ews-  436 
  • SC- 632
  • SC (महिलाओं)- 248
  • ST- 24
  • ओबीसी- 492

ये भर्ती महिलाओं और पुरुषों दोनों वर्ग के लिए निकाली गई है. इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं. 

Bihar Police Driver Constable Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कैंडिडेट्स के पास हल्के या भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए और वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. 

Bihar Police Driver Constable Age Limit: आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है.

अधिकतम आयु सीमा

  • जनरल- 25 वर्ष 
  • OBC/SC (पुरूष) –  27 वर्ष 
  • OBC/SC (महिलाएं)- 28 वर्ष
  • SC/ST (पुरुष) – 30 वर्ष 

Bihar Police Driver Constable Salary: सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा. यह सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार होगी. इसके अलावा इस भर्ती के तहत चयनित कैंडिडेट्स को अन्य भत्ते और लाभ मिलेंगे.

Bihar Police Driver Constable Application Fees: आवेदन शुल्क 

वहीं आवेदन शुल्क के रूप में एससी, एसटी श्रेणी व सभी वर्गों की महिला आवेदकों को आवेदन करने के लिए 180 रुपये देना होगा. अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 675 रुपये निर्धारित किए गए हैं. इसका भुगतान क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन माध्यमों से किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग आज से शुरू, यहां चेक करें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और अन्य डिटेल

Previous article Madhubani : सीमेंट से लदे ट्रक की ठोकर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त
Next article आरपीएफ ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे चार नाबालिग को कराया मुक्त
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel