[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings बिहार वर्क इंस्पेक्टर रिक्रूट्मेंट 2025 की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

बिहार वर्क इंस्पेक्टर रिक्रूट्मेंट 2025 की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

0
बिहार वर्क इंस्पेक्टर रिक्रूट्मेंट 2025 की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
Bihar BTSC Vacancy 2025: स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Bihar BTSC Vacancy 2025: बिहार BTSC की वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) भर्ती 2025 का इंतज़ार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. जिन लोगों से पहले आवेदन छूट गया था, उनके लिए अब अप्लाई करने की डेट बढ़ा दी गई है. यानी अब आपको एक और मौका मिल रहा है बिहार में सरकारी नौकरी पाने का. यह रिक्रूटमेंट बिहार सरकार के अलग-अलग डिपार्टमेंट में मैकेनिकल वर्क इंस्पेक्टर के पोस्ट के लिए है.

कैंडिडेट्स BTSC के ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बीटीएससी वर्क इंस्पेक्टर के पोस्ट पर कुल 493 पदों की भर्तियां निकली है. ऑनलाइन अप्लाई 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई थी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 जनवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 8 फरवरी कर दी गई है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है.

वर्क इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज में Advertisement सेक्शन पर क्लिक करें.
  • उसके बाद Work Inspector (Mechanical) Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना Application Form भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

Bihar BTSC Vacancy 2025: एग्जाम पैटर्न

वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है. जब तक कैंडिडेट्स को यह पता नहीं होगा कि परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, कितने नंबर के होंगे और किन सब्जेक्ट्स से आएंगे, तब तक सही तैयारी करना मुश्किल हो जाता है. एग्जाम CBT मोड पर लिया जाता है. इसमें MCQ बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं और टोटल 100 मार्क्स का एग्जाम होता है.

Bihar Work Inspector Recruitment 2025 Check Here

Bihar BTSC Vacancy 2025: आयु सीमा और सैलरी

वर्क इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 37 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. वर्क इंस्पेक्टर के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 2 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 2 की सैलरी 19900 से 63200 रुपये होगी.

यह भी पढ़ें: BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel