[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings Bihar Bank Job 2025: बिहार में SBI Clerk की बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट को मिलेगी 26730 सैलरी

Bihar Bank Job 2025: बिहार में SBI Clerk की बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट को मिलेगी 26730 सैलरी

0
Bihar Bank Job 2025: बिहार में SBI Clerk की बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट को मिलेगी 26730 सैलरी
SBI recruitment 2025

Bihar Bank Job 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क के रेगुलर स्टाफ में कूल 6589 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, देशभर के विभिन्न सर्कल्स में भर्तियां होंगी. इस कड़ी में पटना सर्किल के अंदर बिहार और झारखंड में भर्तियां निकली हैं. बिहार सर्किल में क्लर्क के कुल 260 खाली पदों पर भर्तियां (Bihar Bank Job 2025) होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा.

Bihar Bank Job 2025: बिहार सर्किल में वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार सर्किल में क्लर्क के कुल 260 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें जनरल कैटेगरी में 121 पदों पर, EWS के 26 पदों पर, ओबीसी के 70 पदों पर, एससी के 41 और एसटी के 2 पदों पर भर्तियां होंगी.

आवेदन करने के स्टेप्स

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाएं.
  • “Careers” सेक्शन में जाएं और “Current Openings” पर क्लिक करें.
  • SBI Clerk भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • “Apply Online” बटन पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकाल लें.

SBI Clerk Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

SBI Clerk 2025 Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण.

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

SBI Clerk भर्ती में सबसे पहले उम्मीदवारों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी. यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. विषय होंगे- अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न – 30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी (35 प्रश्न – 35 अंक) और रीजनिंग एबिलिटी (35 प्रश्न – 35 अंक). प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट निर्धारित हैं.

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

मुख्य परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 2 घंटे 40 मिनट की होगी. इसमें कुल 190 प्रश्न होंगे जिनके लिए 200 अंक निर्धारित हैं. इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग व कंप्यूटर एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.

स्थानीय भाषा की परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा के परीक्षण से गुजरना होगा, यदि उन्होंने अपने चुने गए राज्य की लोकल भाषा 10वीं या 12वीं में नहीं पढ़ी है. आवेदन करते समय चयनित भाषा की ही परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Medical College: निजी मेडिकल कॉलेजों की 50% सीटों पर सरकारी फीस पर हाईकोर्ट की रोक

Previous article लॉर्ड्स में पहुंची लोमड़ी, खेल रोककर पूरे मैदान का लगाया चक्कर, देखें वीडियो
Next article Heavy Rain Warning: अगले 3 से 4 घंटों के दौरान हिमाचल में भयंकर बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel