[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings UPSC का सपना रह गया अधूरा? इन 4 सरकारी नौकरियों से मिलेगा मजबूत बैकअप

UPSC का सपना रह गया अधूरा? इन 4 सरकारी नौकरियों से मिलेगा मजबूत बैकअप

0
UPSC का सपना रह गया अधूरा? इन 4 सरकारी नौकरियों से मिलेगा मजबूत बैकअप
सांकेतिक फोटो (Freepik)

Backup Job Options for UPSC Aspirants: हर साल लाखों युवा UPSC का सपना लेकर तैयारी शुरू करते हैं. कोई IAS बनना चाहता है, तो कोई IPS या IFS ऑफिसर. लेकिन सच यह भी है कि UPSC जैसी बड़ी परीक्षा की तैयारी में समय, मेहनत और धैर्य तीनों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में कई छात्र सोचते हैं कि तैयारी के साथ कोई नौकरी भी मिल जाए, जिससे अनुभव भी बढ़े और आर्थिक मदद भी हो सके. 

अगर आप भी UPSC का सपना देखते हैं, तो कुछ ऐसी सरकारी नौकरियां (Backup Job Options for UPSC Aspirants) हैं जिनसे शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इन नौकरियों में काम करते हुए आप प्रशासनिक माहौल को समझ सकते हैं और परीक्षा की तैयारी भी जारी रख सकते हैं. 

Backup Job Options for UPSC Aspirants:

1. स्टेट पीसीएस – सबसे नजदीकी और बेस्ट विकल्प

अगर आपका मुख्य लक्ष्य IAS या IPS बनना है, तो स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन (जैसे UPPSC, BPSC, RAS, MPPSC) की परीक्षाएं आपके लिए सबसे बेहतरीन हैं. इनका सिलेबस और परीक्षा का पैटर्न काफी हद तक UPSC से मिलता-जुलता होता है. स्टेट पीसीएस (Backup Job Options for UPSC Aspirants) की तैयारी करते हुए आपका GS और करंट अफेयर्स का एक बड़ा हिस्सा तैयार हो जाता है. डिप्टी कलेक्टर या डीएसपी जैसी पोस्ट मिलने पर आपको ग्राउंड रियलिटी का एक्सपिरियंस भी मिलता है, जो UPSC इंटरव्यू में बहुत काम आता है. 

2. SSC CGL- एक सुरक्षित और मजबूत बैकअप

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (SSC CGL) परीक्षा देश के युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. इसके जरिए आप प्रिवेंटिव ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, या सीएसएस (CSS) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) बन सकते हैं. दिल्ली में रहने के कारण आपको बेहतरीन कोचिंग और स्टडी मटेरियल आसानी से मिल जाते हैं. साथ ही, फिक्स टाइमिंग की वजह से आपको रोजाना सेल्फ-स्टडी के लिए 4-5 घंटे का समय मिल जाता है. 

3. बैंकिंग सेक्टर्स – कम समय में पक्की नौकरी

अगर आप बहुत लंबी तैयारी के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते और जल्द से जल्द एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो बैंक पीओ (PO) एक शानदार विकल्प है. बैंकिग एग्जाम का सिलेक्शन प्रोसेस बहुत तेज होती है. फॉर्म भरने से लेकर जॉइनिंग तक का काम कुछ ही महीनों में पूरा हो जाता है. 

4. टीचिंग जॉब्स 

अगर आप नेट क्वालीफाई करके कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन जाते हैं या फिर टीजीटी/पीजीटी (TGT/PGT) के जरिए सरकारी स्कूल में टीचर बनते हैं, तो यह UPSC के लिए और अच्छा है. टीचिंग लाइन में आपको पढ़ने और पढ़ाने का एक बेहतरीन माहौल मिलता है. हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस या इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट को पढ़ाते समय आपके बेसिक्स और एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें याद हो जाती हैं. यही चीजें UPSC प्रीलिम्स और मेन्स का मुख्य आधार हैं. 

यह भी पढ़ें: रेल मंत्रालय में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel