[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

0
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 543 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
सांकेतिक फोटो (Official Website)

Allahabad High Court Recruitment: अगर आप उत्तर प्रदेश में एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस परीक्षा को कंडक्ट कर रही है. 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जून 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 तक है. वहीं फॉर्म में सुधार करने की आखिरी तारीख 24 जून से 25 जून 2026 तक है. 

Allahabad High Court Recruitment: कुल कितने पद हैं? 

इस बार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुल 543 पदों पर वैकेंसी निकाली है. अलग-अलग पदों के हिसाब से वैकेंसी नीचे दी गई है. 

  • रिव्यू ऑफिसर: 138 पद
  • असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर: 380 पद
  • कंप्यूटर असिस्टेंट: 25 पद

Allahabad High Court Recruitment Notice Check Here

उम्र सीमा और आवेदन फीस 

इस भर्ती के माध्यम से आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 साल तक होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी. वहीं जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये हैं और SC और ST कैटेगरी के लिए फीस 1000 रुपये हैं. 

फॉर्म कैसे करें? 

  • आप इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं.
  • अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब अपनी सही डिटेल्स भरकर, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • फिर आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें. 

योग्यता 

  • आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
  • इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस में डिग्री/डिप्लोमा, या NIELIT से ‘O’ Level सर्टिफिकेट, या फिर ‘CCC’ सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
  • आपकी कंप्यूटर पर इंग्लिश टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM) होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, 1979 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel