[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पोस्ट पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पोस्ट पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरी

0
इलाहाबाद हाई कोर्ट में 195 पोस्ट पर निकली भर्ती, 1.77 लाख तक होगी सैलरी
Allahabad High Court Recruitment 2026 (Official Website)

Allahabad High Court Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I के पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से कुल 195 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. एलीजिबल और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. यह भर्ती (Allahabad High Court Recruitment 2026) उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा मौका है, जो ग्रेजुएशन के साथ-साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड में नॉलेज है और न्यायिक क्षेत्र (Judicial Sector) में करियर बनाना चाहते हैं.

एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 अप्रैल 2026 तक है. कैंडिडेट्स इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. 

Allahabad High Court Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले इलाहबाद हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Private Secretary Grade I Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद Apply Online ऑप्शन को चुनें. 
  • अपनी सारी डिटेल्स डालकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास हो. इंग्लिश शॉर्टहैंड की स्पीड कम से कम 100 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए. कंप्यूटर ऑपरेशन और वर्ड प्रोसेसिंग की नॉलेज भी हो. साथ ही टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड प्रति मिनट आणि चाहिए. इस रिक्रूट्मेंट  के माध्यम से आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 35 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

Allahabad High Court Recruitment 2026 Notice Check Here

सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स 

प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-1 (Allahabad High Court Recruitment 2026) पोस्ट के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 10 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 10 की सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रति माह होगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स दी गई है-

कैटेगरी   टोटल पोस्ट 
  जनरल 81
  ओबीसी 52
अनुसूचित जाति (SC)40
EWS 19
अनुसूचित जनजाति (ST)03
कुल पद 195

यह भी पढ़ें: MP में स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पोस्ट पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel