[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Job - Openings AIIMS में जॉब पाने का मौका, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

AIIMS में जॉब पाने का मौका, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

0
AIIMS में जॉब पाने का मौका, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AIIMS Rishikesh Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आया है. AIIMS ऋषिकेश ने फैकल्टी पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 119 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना जरूरी है. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

AIIMS Rishikesh Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले aiimsrishikesh.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Jobs सेक्शन में जाएं.
  • AIIMS Rishikesh Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सही जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अटैच करें.
  • फॉर्म को तय पते या ऑनलाइन माध्यम से सबमिट करें.

AIIMS Rishikesh Recruitment 2026 Notification PDF

कौन कर सकता है अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार मान्य मेडिकल क्वालिफिकेशन होना चाहिए, साथ ही संबंधित विषय में MD या MS जैसी पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी जरूरी है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो प्रोफेसर पद के लिए 1,68,900 से 2,20,400 रुपये तक वेतन मिलेगा, एडिशनल प्रोफेसर को 1,48,200 से 2,11,400 रुपये तक, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,38,300 से 2,09,200 रुपये तक और असिस्टेंट प्रोफेसर को 1,01,500 से 1,67,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

इस वैकेंसी में सेलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इंटरव्यू के समय कैंडिडेट्स को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाने होंगे. इसलिए आवेदन करते समय दी गई जानकारी सही भरें और वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: बिहार में सिविल जज बनने का आखिरी मौका, 173 वैकेंसी के लिए तुरंत करें अप्लाई

Previous article 8 साल की वारंटी वाली यह पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक 1 लाख से कम में आयी
Next article पटना में 2 मई से शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, नौ टीमें सड़क से हटाएंगी हर अवैध कब्जा
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel