[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education JSSC: झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी, आरक्षित वर्ग की भर्ती में नाकामी

JSSC: झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी, आरक्षित वर्ग की भर्ती में नाकामी

0
JSSC: झारखंड में शिक्षकों की भारी कमी, आरक्षित वर्ग की भर्ती में नाकामी
JSSC Result 2025

JSSC: झारखंड में सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) के 5008 पदों पर नियुक्ति हेतु हुई परीक्षा का परिणाम सामने आ चुका है, लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा. गैर पारा श्रेणी में कुल 2504 पदों में से 1170 पद अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित थे. लेकिन इनमें से मात्र 219 अभ्यर्थी ही सफल हो सके हैं। यानी लगभग 72% सीटें रिक्त रह गई हैं.

परीक्षा में सिर्फ झारखंड के निवासी अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे और न्यूनतम योग्यता अंक एसटी के लिए 32% तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 40% तय था. परीक्षा कुल 380 अंकों की हुई थी. निर्धारित कटऑफ को पूरा नहीं कर पाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए.

एसटी के 622 पदों पर मात्र 102 सफल

एसटी वर्ग के लिए कुल 622 सीटें थीं, जिनमें से सिर्फ 102 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए. इसी प्रकार एससी वर्ग की 303 सीटों में 42 पर ही अभ्यर्थी चयनित हो सके. ईडब्ल्यूएस की 245 सीटों में मात्र 75 पर चयन हुआ. कई जिलों में एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ, जैसे—देवघर, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, जामताड़ा, गढ़वा आदि. केवल चार जिलों में ही 10 से अधिक सफल अभ्यर्थी हैं.

आयोग करेगा पुनः मूल्यांकन

जेएसएससी ने फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चल रही न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार आगे संशोधन की संभावना जताई है. लंबे समय से राज्य में JTET नहीं होने से योग्य अभ्यर्थियों की संख्या भी सीमित रही है.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

Previous article मलेरिया का पहला स्वदेशी टीका, बड़ी कामयाबी
Next article Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘साइक्लोन’, बिहार में भी खूब तांडव मचाएगी बारिश
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel