[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education जल्द जारी होंगे JEE Main Session 2 के रिजल्ट्स, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

जल्द जारी होंगे JEE Main Session 2 के रिजल्ट्स, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

0
जल्द जारी होंगे JEE Main Session 2 के रिजल्ट्स, यहां पाएं पूरी डीटेल्स

JEE Main Session 2 Results 2024: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन सेशन 2 पेपर 1 (बी.टेक और बी-ई) के रिजल्ट्स जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किये जाएंगे. रिजल्ट्स की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाने वाली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें फाइनल आंसर की पहले से ही जारी कर दी गयी है. परीक्षाएं 4,5,6,8,9 और 12 अप्रैल को की गयी थी. इन परीक्षाओं में देशभर के 319 शहर शामिल थे जिनमें से भारत के बाहर के 22 शहर भी शामिल थे. सामने आयी जानकारी के अनुसार सेशन 2 परीक्षाओं में करीबन 12.57 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था.

24 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त

इस साल जनवरी और अप्रैल के दौरान दो सेशंस में एग्जाम्स का आयोजन किया गया था. इन दोनों ही सेशंस में 24 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हासिल हुए. आपकी जानकारी के लिए बता दें जेईई मेन 2024 सेशन 1 की परीक्षाएं 24 जनवरी से लेकर 1 फरवरी के बीच आयोजित की गयी थी. आप अगर चाहें तो जेईई मेन 2024 सेशन 1 के रिजल्ट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेकआउट कर सकते हैं.

इस तरह मार्क्स कर सकते हैं काउंट

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि जेईई मेन 2024 सेशन 2 के फाइनल आंसर की पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इस आंसर की का इस्तेमाल स्टूडेंट्स अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स को काउंट कर सकते हैं. सामने आयी जानकारी के अनुसार हर सही जवाब के लिए स्टूडेंट्स को 4 मार्क्स दिए जाएंगे वहीं, हर गलत जवाब पर एक मार्क काट दिया जाएगा. अगर आपने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया तो उसके लिए आपको कोई मार्क्स नहीं मिलेगा. केवल यहीं नहीं, अगर क्वेश्चन पेपर में कोई सवाल गलत निकल जाता है तो हर स्टूडेंट को 4 मार्क्स दिए जाएंगे.

इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

-अगर आप अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा.
-इसके बाद आपको होमपेज पर JEE Main 2024 Result या फिर View Scorecard वाले लिंक पर क्लिक करना होगा.
-क्लिक करने के बाद ऍप्लिकैंट्स को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और सीक्रेट सिक्योरिटी पिन एंटर करना होगा.
-इसके बाद आपको सबमिट ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करते ही आपके सामने स्कोर कार्ड ओपन हो जाएगा.
-इसके बाद स्टूडेंट्स स्कोरकार्ड पर क्वालीफाइंग कट ऑफ मार्क्स और अपनी रैंकिंग को देख सकते हैं.

Previous article हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन समेत अन्य बीमारियों से रहें सतर्क
Next article शिक्षा अधिकारियों ने मैट्रिक में बेहतर करने वाले इंदिरा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel