[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education JEE Advanced Answer Key 2025 OUT: जेईई एडवांस्ड की आंसर की जारी, jeeadv.ac.in पर करें चेक

JEE Advanced Answer Key 2025 OUT: जेईई एडवांस्ड की आंसर की जारी, jeeadv.ac.in पर करें चेक

0
JEE Advanced Answer Key 2025 OUT: जेईई एडवांस्ड की आंसर की जारी, jeeadv.ac.in पर करें चेक
JEE Advanced Answer Key 2025 OUT

JEE Advanced Answer Key 2025: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट है. आईआईटी कानपुर की तरफ से जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आंसर की जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब अपना आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाना होगा.

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2025 तक का समय मिला था. इस परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को हुआ था. परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

JEE Advanced Answer Key ऐसे चेक करें

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर IIT JEE Advanced Admissions 2025 Download Question Paper with Answer Key के लिंक पर जाना होगा.
  • अब आंसर की चेक करने का विकल्प खुलेगा.
  • कैंडिडेट्स अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं.
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

JEE Advanced Answer Key 2025 Check Here

JEE Advanced Answer Key Response: आंसर की पर करें रिस्पॉन्स

आईआईटी कानपुर की तरफ से इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के लिए आंसर की जारी होने के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट जारी की गई है. आंसर की चेक करने वाले कैंडिडेट्स को किसी सवाल पर आपत्ति होती है तो वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. आंसर की पर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाता है.

ये भी पढ़ें: NEET छात्रों की बल्ले बल्ले, बिहार में 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

Previous article अज्ञात वाहन की धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत, पसरा मातम
Next article 27 मई को होगी कार्य समिति की बैठक
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel