[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Jamia New Exam Rule: जामिया ने बदले परीक्षा नियम, इंटरनल में फेल हुए तो गंवाना पड़ेगा पूरा साल

Jamia New Exam Rule: जामिया ने बदले परीक्षा नियम, इंटरनल में फेल हुए तो गंवाना पड़ेगा पूरा साल

0
Jamia New Exam Rule: जामिया ने बदले परीक्षा नियम, इंटरनल में फेल हुए तो गंवाना पड़ेगा पूरा साल
जामिया मिलिया इस्लामिया की फाइल फोटो

Jamia New Exam Rule: दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब छात्रों के लिए इंटरनल परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसका मतलब है कि यदि कोई छात्र इंटरनल एग्जाम में पास नहीं होता, तो वह एंड-सेमेस्टर यानी फाइनल परीक्षा में शामिल होने का मौका ही खो देगा. यह नया नियम 2025-26 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा.

इंटरनल और फाइनल दोनों में पास होना जरूरी

जामिया की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में नई 40:40 मूल्यांकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है. इसके तहत छात्रों को इंटरनल असेसमेंट और फाइनल परीक्षा दोनों में न्यूनतम 40-40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा. दोनों में पास होना अनिवार्य है, तभी कोर्स पूरा माना जाएगा.

पुराने नियम खत्म, सभी कोर्स पर समान प्रणाली

अब तक विश्वविद्यालय में कोर्स के हिसाब से अलग-अलग मूल्यांकन मॉडल अपनाए जाते थे. उदाहरण के लिए, साइंस कोर्सेज में 40:60 का फॉर्मूला लागू था, जबकि मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विषयों में 25:75 का अनुपात था. लेकिन अब यह अंतर खत्म हो जाएगा और सभी कोर्सेज में एक समान नियम लागू होंगे.

किन्हें मिलेगी छूट?

हालांकि सभी कोर्स इस नए नियम के दायरे में नहीं आएंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि AICTE, COA, DCI, NCTE और BCI जैसी नियामक संस्थाओं के अधीन आने वाले कोर्सेज को इस नई मूल्यांकन प्रणाली से छूट दी गई है.

थ्योरी परीक्षा का समय भी घटा

जामिया प्रशासन ने थ्योरी परीक्षा की अवधि में भी बदलाव किया है. अब तक थ्योरी परीक्षा तीन घंटे की होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर दो घंटे का कर दिया गया है. विश्वविद्यालय का कहना है कि इस कदम से परीक्षा प्रक्रिया अधिक प्रभावी और समयबद्ध हो जाएगी.

लैब आधारित कोर्सेज के लिए अलग व्यवस्था

लैब बेस्ड कोर्सेज में अभी भी 50:50 मूल्यांकन मॉडल लागू रहेगा. हालांकि यहां भी छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम 40-40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें: Success Story: बिहार की बेटी का कमाल, गटर किनारे कपड़े बेचने वाली युवती आज अधिकारी के पद पर

Previous article Anupama Maha Twists: अनुज की मौत का राज खुलेगा? अनुपमा को सालों बाद मिलेगा हिंट, अपनी मां को बुरा-भला कहेगी राही
Next article मुंगेर में बाइक पर रील्स बना रहे थे तीन दोस्त, बस से टकराकर दो की मौत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel