[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education बिजनेस कोर्स की पढ़ाई हो गई आसान, छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

बिजनेस कोर्स की पढ़ाई हो गई आसान, छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

0
बिजनेस कोर्स की पढ़ाई हो गई आसान, छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप
ISB स्कॉलरशिप

ISB Scholarship: जब भी उच्च शिक्षा की बात आती है तो आर्थिक रूप से कमजोर घर से आने वाले छात्रों  के सामने सबसे बड़ी दुविधा होती है मोटी फीस. हालांकि, ऐसे छात्रों के लिए ही कई तरह के स्कॉलरशिप प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जिससे कोई भी टेलेंटेड स्टूडेंट अपने सपनों को पूरा करने से पीछे न छूट जाए. वहीं अब इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने तापड़िया फैमिली स्कॉलरशिप की घोषणा की है. 

इन कोर्स के छात्रों की ट्यूशन फीस होगी माफ 

इस स्कॉलरशिप (Scholarship For ISB) के जरिए पहले पांच साल में 50 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी. इस स्कॉलरशिप में ISB के मेन कोर्स जैसे कि पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP Course) और हाल ही में शुरू किए गए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर यंग लीडर्स (PGP VL) की ट्यूशन फीस शामिल है. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य है छात्रों को फ्री शिक्षा देना.

छात्रों को मिले फ्री एजुकेशन

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य है छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा देना और साथ ही उच्च शिक्षा में ज्यादा-से-ज्यादा कमजोर परिवार से आने वाले मेहनती छात्रों की स्थिति मजबूत करना. वहीं अब ऐसे छात्र जो बिजनेस स्कूल में पढ़कर भविष्य में कुछ करना चाहते हैं उनके लिए फीस रुकावट नहीं बनेगी.

स्कॉलरशिप को मिली मंजूरी 

इस स्कॉलरशिप की पहल को ISB के डीन मदन पिल्लुटला, तापड़िया परिवार के सदस्य और अन्य रिप्रजेंटेटिव की मौजूदगी में मंजूरी दी गई. इस पहल के लिए महावीर प्रसाद तापड़िया ने कहा कि एजुकेशन हमेशा से विकास का आधार रहा है. ऐसे में इस स्कॉलरशिप की मदद से ISB के छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी. इस स्कॉलरशिप के जरिए देश के अगले लीडर्स को तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- इस वर्ग के छात्रों को मिलेगी 1.25 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप, यहां देखें डिटेल्स

Previous article रूस या अमेरिका नहीं, इस देश में 13 घंटे की नौकरी पक्की, गुस्सा फूटा, सड़क पर उतरे कर्मचारी
Next article Microsoft, Meta, Google छोड़कर ये दिग्गज अपने स्टार्टअप्स से AI की दुनिया में लायेंगे नया तूफान
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel