[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education अब मेट्रो नहीं, इन 5 छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के ऑप्शन 

अब मेट्रो नहीं, इन 5 छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के ऑप्शन 

0
अब मेट्रो नहीं, इन 5 छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के ऑप्शन 
साकेंतिक तस्वीर (PC-Freepik)

India Job Market Trends: जब भी करियर ग्रोथ, हाई सैलरी और अच्छी नौकरी पाने की बात आती है तो लोग मेट्रो सिटी का रुख करते हैं. आमतौर पर लोगों का सोचना है कि अगर करियर में अच्छा पोजिशन हासिल करना है तो मेट्रो सिटी मूव करना ही बेस्ट ऑप्शन है. लेकिन ऐसा नहीं है, अब ये सोच बदल रही है. एक रिसर्च के अनुसार, अब छोटो शहरों में जॉब्स ऑप्शन बढ़ रहे हैं.

इन शहरों में बढ़ रहा है जॉब का ट्रेंड

इंसाइट ट्रैकर के एक डाटा के अनुसार, इंदौर, कोयंबटूर, जयपुर, भुवनेश्वर और लखनऊ जैसे शहरों में नौकरी के ऑप्शन बढ़ रहे हैं. दाहरण के तौर पर, Indore में IT और सर्विस सेक्टर की नौकरियों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि Coimbatore अब अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस के साथ टेक्नोलॉजी सेक्टर को भी तेजी से जोड़ रहा है. वहीं Jaipur स्टार्टअप्स और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का नया हब बनता जा रहा है, जबकि Bhubaneswar इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सरकारी पॉलिसी के चलते तेजी से उभर रहा है. Lucknow, जिसे लंबे समय तक सिर्फ एक प्रशासनिक केंद्र माना जाता था, अब BFSI और सर्विस सेक्टर में हायरिंग के जरिए नई पहचान बना रहा है.

टेबल से समझें ट्रेंड

शहरजॉब ग्रोथ (पिछले 5 साल)औसत सैलरी (2026)रहने का खर्च (मासिक)5 साल में खर्च का ट्रेंड
इंदौरलगभग 20–25%₹4–10 लाख/वर्ष₹18,000–35,000मध्यम बढ़ोतरी (20–30%)
कोयंबटूरलगभग 25–30% (IT ग्रोथ)₹5–12 लाख/वर्ष₹20,000–40,000मध्यम बढ़ोतरी (25–35%)
भुवनेश्वरलगभग 20–28%₹3.5–11 लाख/वर्ष₹18,000–32,000हल्की बढ़ोतरी (20–25%)
जयपुरलगभग 20–30% (लॉजिस्टिक्स + IT)₹4–12 लाख/वर्ष₹22,000–45,000मध्यम से ज्यादा बढ़ोतरी (30–40%)
लखनऊलगभग 18–25%₹4–10 लाख/वर्ष₹20,000–38,000मध्यम बढ़ोतरी (25–35%)

क्या है नया ट्रेंड?

इन शहरों में कंपनियां तेजी से हायरिंग कर रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. हालांकि, सैलरी में उतनी तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही. इसका मतलब यह है कि अब जॉब मार्केट सिर्फ हाई सैलरी पर नहीं, बल्कि ज्यादा अवसर और स्थिर ग्रोथ पर फोकस कर रहा है.

क्यों बढ़ रहे हैं छोटे शहर?

कम खर्च में कंपनियों को टैलेंट मिल रहा है
इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है
वर्क फ्रॉम होम और हाइब्रिड मॉडल ने छोटे शहरों को बढ़ावा दिया है
नई इंडस्ट्रीज (IT, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर) इन शहरों में आ रही हैं

यह भी पढ़ें- 28 साल की नौकरी के बाद भी सिर्फ 1.3 लाख सैलरी, चेन्नई के डॉक्टर की सैलरी स्लिप Viral

Previous article धर्म की राजनीतिक को अभिषेक बनर्जी ने बताया भाजपा का छलावा, चुनाव को बोले ‘विकास बनाम दमन’ की लड़ाई
Next article खरसावां गोलीकांड पर बनेगी फिल्म, विधायक दशरथ गागराई की पहल, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel