[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Independence Day Quotes 2025: देशभक्ति से भर देगा आपका दिल, दोस्तों को भेजें ये 20 Quotes

Independence Day Quotes 2025: देशभक्ति से भर देगा आपका दिल, दोस्तों को भेजें ये 20 Quotes

0
Independence Day Quotes 2025: देशभक्ति से भर देगा आपका दिल, दोस्तों को भेजें ये 20 Quotes
Independence Day Quotes 2025

Independence Day Quotes 2025: 15 अगस्त 1947 के दिन, भारत ने आजादी की सांस ली. इस तारीख को कोई भी भारतीय कभी भूल नहीं पाएगा. ये दिन हर भारतीय के दिल में गर्व और सम्मान की भावना जगाती है. स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि यह उन वीरों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत को आजाद कराया.

Independence Day Whatsapp Slogan: गर्व और सम्मान का दिन

इस अवसर पर लोग अपने दोस्त-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजते हैं, सोशल मीडिया पर देशभक्ति का संदेश साझा करते हैं. ऐसे में सही और प्रेरणादायक शब्द आपके संदेश को और प्रभावी बना देते हैं. ऐसे में आज हम आपको ऐसे कोट्स (Independence Day Slogan) और लाइन्स बताएंगे जिससे शेयर करके आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को विश कर सकते हैं. 

तिरंगे की आन में, वतन की शान में, जान भी कुर्बान है. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. 

जिस मिट्टी में जन्म लिया, उसकी रक्षा ही सच्ची पूजा है. हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025. 

भारत सिर्फ एक नक्शा नहीं, यह हमारी आत्मा है. जय हिंद, जय भारत.

आजादी की कीमत शहीदों के लहू से चुकाई गई है, इसे संजोना हमारा कर्तव्य है. स्वतंत्रता दिवस मुबारक. 

तिरंगे का हर रंग एक कहानी कहता है-  वीरता, शांति और सच्चाई की. Happy Independence Day. 

देशभक्ति किसी दिन की मोहताज नहीं, यह हर सांस में बसती है. जय हिंद. 

भारत माता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

Partition 1947 3
Happy Independence Day

वो सुबह आई है, जब हर घर तिरंगे से सजता है. 15 अगस्त की बधाई.

जहां तिरंगा लहराता है, वहां दिल में गर्व का सैलाब उठता है. Happy Independence Day.

देश पहले, बाकी सब बाद में यही सच्ची देशभक्ति है. जय हिंद, जय भारत.

भारत की आन बान शान तिरंगे में बसती है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. 

हमारे शहीद हमारी आज़ादी के असली नायक हैं. जय जवान, जय किसान. 

भारत तेरी मिट्टी की खुशबू मेरी पहचान है. 15 अगस्त मुबारक. 

स्वतंत्रता जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है Happy Independence Day.

तिरंगे की छांव में ही सबसे मीठी नींद आती है. जय हिंद. 

वतन के लिए जीना और मरना ही सबसे बड़ा गर्व है. स्वतंत्रता दिवस मुबारक. 

गुलामी की जंजीरें तोड़ने वालों को मेरा सलाम. Happy Independence Day.

Partition 1947 4 1
Happy Independence Day

भारत मां की गोद में जन्म लेना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है. जय हिंद, जय भारत.

तिरंगे का हर फहरना, शहीदों को श्रद्धांजलि है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. 

हम हैं हिंदुस्तानी, यही हमारी सबसे बड़ी पहचान है. Happy Independence Day.

आजादी मिली है, इसे खोने मत देना। 15 अगस्त की बधाई. 

देशभक्ति दिल की धड़कन है, जो कभी नहीं रुकती. जय हिंद.

भारत सिर्फ एक भूमि नहीं, यह भावनाओं का महासागर है. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. 

शहीदों की शहादत का कर्ज कभी नहीं उतर सकता. Happy Independence Day.

तिरंगे में लिपटना, हर जवान की अंतिम इच्छा होती है. जय हिंद, जय भारत. 

स्वतंत्रता दिवस हमें सिर्फ गर्व नहीं दिलाता बल्कि यह हमें हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है. इन कोट्स के माध्यम से आप इस दिन का संदेश अपने आसपास के लोगों तक पहुंचा सकते हैं और तिरंगे की शान में अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? ऐसा है Independence Day का इतिहास

यह भी पढ़ें- 2025 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा? गर्व और एकता का पर्व

Previous article 35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स के हत्याकांड की जांच में SIA ने कार्रवाई, यासीन मलिक के घर पर मारा छापा
Next article General Knowledge: जब रोम जल रहा था, क्या सच में बांसुरी बजा रहा था नीरो? जानें इस मशहूर कहावत के पीछे की सच्चाई
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel