[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Independence Day Black Board Decoration: इस 15 अगस्त करना चाहते हैं कुछ यादगार, स्कूल नोटिस बोर्ड को ऐसे सजाएं

Independence Day Black Board Decoration: इस 15 अगस्त करना चाहते हैं कुछ यादगार, स्कूल नोटिस बोर्ड को ऐसे सजाएं

0
Independence Day Black Board Decoration: इस 15 अगस्त करना चाहते हैं कुछ यादगार, स्कूल नोटिस बोर्ड को ऐसे सजाएं
Independence Day Black Board Decoration

Independence Day Black Board Decoration Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस भारत के लिए गर्व और सम्मान का दिन है. इस दिन स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में आजादी का जश्न मनाया जाता है. ऐसे में स्कूल और ऑफिस आदि में सजावट की जाती है. देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए नोटिस बोर्ड और ब्लैकबोर्ड को खास तरीके से सजाया जाता है. अगर आप भी इस 15 अगस्त को यादगार बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ यूनिक और आसान सजावट आईडिया दिया है, इसे देखें.

Happy Independence Day Black Board Decoration Ideas
Happy Independence Day Black Board Decoration Ideas

Independence Day Theme: थीम का करें चयन 

सबसे पहले, थीम चुनना जरूरी है. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के लिए तिरंगा थीम सबसे लोकप्रिय है. नोटिस बोर्ड पर तिरंगे रंग के चार्ट पेपर, बंटिंग और रिबन का इस्तेमाल करें. इसके अलावा भारत के नक्शे की कट-आउट, स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें और देशभक्ति स्लोगन भी लगाएं. बोर्ड के किनारों पर ऑरेंज, व्हाईट और ग्रीन बॉर्डर बनाकर इसे आकर्षक बनाएं.

Happy Independence Day Black Board Decoration Theme
Happy Independence Day Black Board Decoration Theme

Independence Day Black Board Decoration With Color Pencils: रंगीन चॉक से डिजाइन बनाएं 

ब्लैकबोर्ड सजाने के लिए रंगीन चॉक का उपयोग करें. बीच में Happy Independence Day या “वंदे मातरम्” जैसे स्लोगन लिखें और चारों ओर तिरंगे के रंगों में डिजाइन बनाएं. मोर, अशोक चक्र, लाल किला या इंडिया गेट जैसे प्रतीक भी जोड़ सकते हैं. 

Happy Independence Day Black Board Decoration With Colorful Chalks
Happy Independence Day Black Board Decoration With Colorful Chalks

Independence Day Board Decoration for School: क्रिएटिविटी के साथ जानकारी भी

सजावट में क्रिएटिविटी के साथ जानकारी भी होनी चाहिए. बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस का महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम और उनके योगदान के बारे में छोटा सा सेक्शन बनाएं. बच्चों के बनाए पोस्टर, ड्रॉइंग या कविताएं भी बोर्ड पर चिपकाई जा सकती हैं.

Independence Day Board Decoration For School
Independence Day Board Decoration for School


Independence Day Celebration 2025 : आजादी के जश्न को खास बनाएं 

अगर आप चाहें तो नोटिस बोर्ड पर 3D इफेक्ट (Independence Day Notice Board Decoration Ideas) देने के लिए पेपर फ्लावर, पिन व्हील या हैंडमेड तिरंगे झंडे भी जोड़ सकते हैं. ये सजावट न केवल देखने में सुंदर लगती है, बल्कि छात्रों में देशभक्ति की भावना भी जगाती है. इस तरह, थोड़ी सी मेहनत और रचनात्मक सोच से आपका नोटिस बोर्ड और ब्लैकबोर्ड 15 अगस्त के जश्न का खास आकर्षण बन सकता है. 

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए आसान Drawing और Poster Ideas, यहां देखें

यह भी पढ़ें- Independence Day 2025 Poems in Hindi: रग-रग में आजादी का जोश भर देंगी ये कविताएं, दोस्तों से भी करें शेयर 

Previous article पहलवान सुशील कुमार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द, 7 दिन में सरेंडर का आदेश
Next article Viral Video: चूहे और बिल्ली के बीच छिड़ी जंग, देखें वीडियो
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel