[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Independence Day 2025 Speech Idea: तिरंगे की शान में याद कर लें ये 10 आसान लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा स्कूल का हॉल

Independence Day 2025 Speech Idea: तिरंगे की शान में याद कर लें ये 10 आसान लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा स्कूल का हॉल

0
Independence Day 2025 Speech Idea: तिरंगे की शान में याद कर लें ये 10 आसान लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा स्कूल का हॉल
Independence Day 2025 Speech Idea (AI Generated Image)

Independence Day 2025 Speech Idea: अग्रेजों की गुलामी से आजाद होने का जश्न पूरा देश धूमधाम से मनाता है. इस साल देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर अगर आप भी किसी कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो एक शानदार भाषण (Independence Day 2025 Speech Idea) तैयार कर लें. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों समेत सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन होता है. इन कार्यक्रम में आप यहां बताए 10 लाइनों का इस्तेमाल करके स्कूल या कॉलेज में छा सकते हैं.

Independence Day 2025 Speech Idea: कैसे शुरू करें भाषण?

अपने भाषण के शुरुआत में आप सबसे पहले सभा मे उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करें. इसके बाद आप पहली ही लाइन एक तिरंगे के शान में बोल सकते हैं. जैसे- “तिरंगे की लहराती हुई शान, वीरों के बलिदान की कहानी और देशभक्ति को दर्शाता है.” अब अपनी स्पीच में नीचे बताए लाइनों का इस्तेमाल करें-

जिसके रंग में साहस, शांति और उम्मीद है,
वो तिरंगा हमारे भारत की नई तस्वीर है.

तिरंगा हमारी पहचान, तिरंगा हमारी जान,
इसके लिए कुर्बान है हिंदुस्तान.

जब लहराता है तिरंगा, दिल में जोश भर जाता है,
हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.

साहस, सत्य और समृद्धि की पहचान,
तिरंगे में बसता है हिंदुस्तान.

ना झुकेगा तिरंगा, ना रुकेगा हिंदुस्तान,
जिंदाबाद मेरा प्यारा हिंदुस्तान.

तिरंगा लहराए ऊंचे आसमान में,
हमारी जान बसी है इसकी जान में.

तिरंगे की शान में हम सब एक हैं,
हर मुश्किल में भी हम नेक हैं.

केसरिया है वीरता, सफेद है सच्चाई,
हरा रंग लाता है खुशियों की बागडोर भाई.

तिरंगा नहीं बस कपड़े का एक टुकड़ा है,
ये शहीदों के लहू का सच्चा मुकुट है.

जिसे देखकर दिल में गर्व की लहर दौड़ जाए,
वो तिरंगा है, जो सदा लहराता जाए.

Independence Day Speech Ending Idea: कैसे करें भाषण का अंत?

Independence Day Speech में इन लाइनों का इस्तेमाल आप अपने भाषण में कर सकते हैं. इससे आपका भाषण जोश भरा लगेगा और लोग इसे मन लगाकर सुनेंगे. अपने भाषण के अंत में कुछ ऐसा बोल सकते हैं- आइए, आज इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि तिरंगे की शान हमेशा ऊंची रहेगी और भारत को विश्व का सबसे महान राष्ट्र बनाएंगे. जय हिंद, जय भारत!”

यह भी पढ़ें: Independence Day 2025 Books: 15 अगस्त पर पढ़ें ये Best Books, बताएंगी आजादी की अमरगाथा

Previous article ‘IND vs PAK एशिया कप मैच न हो, जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने चले जाते हैं’
Next article Hindu Baby Boy Names: S से शुरू होने वाले हिन्दू लड़कों के मीनिंगफुल नाम, देखें पूरी लिस्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel