[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Independence Day 2025: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए आसान Drawing और Poster Ideas, यहां देखें

Independence Day 2025: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए आसान Drawing और Poster Ideas, यहां देखें

0
Independence Day 2025: 15 अगस्त पर बच्चों के लिए आसान Drawing और Poster Ideas, यहां देखें
Independence Day 2025 Drawing and Poster Ideas

Independence Day 2025 Drawing and Poster Ideas: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कहीं बच्चे स्वतंत्रता दिवस पर स्पीच तैयार कर रहे हैं तो कहीं स्लोगन और पोस्टर आदि बनाए जा रहे हैं. 

भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी. इस दिन हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी. तब से लेकर आज तक हर साल इस दिन आजादी का पर्व मनाया जाता है. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए देखें पोस्टर और ड्राइंग के डिजाइन. 

Independence Day 2025 Drawing and Poster Ideas: 

15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन है. इस दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में पोस्टर और ड्रॉइंग (Independence Day Drawing For Kids) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. आइए, जानते हैं कुछ यूनिक पोस्टर थीम और ड्रॉइंग आईडिया. 

Happy Independence Day 2025
Happy Independence Day 2025

1. राष्ट्रीय ध्वज थीम

सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली आइडिया है तिरंगे पर आधारित पोस्टर. इसमें तिरंगे के रंगों से बैकग्राउंड बनाकर, बीच में ‘जय हिंद’ या ‘वंदे मातरम’ लिख सकते हैं. साथ ही अशोक चक्र को कलात्मक तरीके से दर्शाना आकर्षक लगेगा.

Happy Independence Day 2025
Happy Independence Day 2025

2. स्वतंत्रता सेनानियों की झलक

पोस्टर में महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों के चित्र बनाकर उनके बलिदान को सम्मान दें. उनके प्रेरणादायक कोट्स को भी जोड़ें. 

Independence Day 2025
Independence Day 2025

3. भारत का मानचित्र

भारत का नक्शा बनाकर उस पर विविध संस्कृतियों, त्योहारों और ऐतिहासिक स्मारकों की झलक दिखाएं. यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देगा. 

Independence Day 2025 Drawing
Independence Day 2025 Drawing

4. पर्यावरण और देशभक्ति का मेल

पेड़-पौधों, स्वच्छता और तिरंगे को एक साथ दर्शाने वाले डिजाइन बनाएं, जो स्वच्छ और हरित भारत का संदेश देगा. 

Independence Day 2025 For Kids
Independence Day 2025 for Kids

5. सैनिकों की वीरता

सीमा पर खड़े सैनिकों के साहस को दर्शाते चित्र हमेशा दिल को छू जाते हैं. इस तरह का पोस्टर देशप्रेम, देश भक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना जगाने का काम करेगा. इसमें बैकग्राउंड में तिरंगा और सामने गर्व से खड़ा सैनिक दिखाएं. 

यह भी पढ़ें- Independence Day Poems: कविताओं के बिना अधूरा है आजादी का ये जश्न, दिल में जगाएं देशप्रेम की भावना

यह भी पढ़ें-  देशभक्ति से भर देगा आपका दिल, दोस्तों को भेजें ये 20 Quotes

Previous article बिहार में किसान को मारकर गन्ने के खेत में छिपा था आदमखोर बाघ, पकड़ाया तो इस बीमारी का चला पता…
Next article Motihari: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले दही-हांडी प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel