[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

0
इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा
सरकारी कर्मचारी की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Income Tax Inspector Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. SSC CGL के माध्यम से Central Board of Direct Taxes (CBDT) में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाती है. यह ग्रुप ‘B’ की प्रतिष्ठित नौकरी मानी जाती है, जिसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ प्रमोशन भी मिलती है.

अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो SSC CGL के जरिए इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने से पहले, सभी डिटेल जान लें.

कौन होता है इनकम टैक्स ऑफिसर?

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर CBDT के अंतर्गत कार्य करता है. इसका मुख्य काम आयकर से जुड़े मामलों की जांच करना, टैक्स रिटर्न की निगरानी करना और कर नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करना होता है.

आयु सीमा

SSC CGL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत Income Tax Inspector पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाती है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के लिए Pay Level-8 के अंतर्गत सैलरी मिलेगी, जिसके तहत –

  • बेसिक पे: 47,600 रुपये प्रति महीने
  • वेतनमान: 47,600 से 1,51,100 रुपये प्रति महीने


इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलता है. भत्तों को जोड़ने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी शहर के अनुसार 70 हजार रुपये से अधिक हो सकती है.

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना आवश्यक है. ग्रेजुएट कैंडिडेट के लिए ये सुनहरा मौका है.

किस आधार पर होगा सेलेक्शन?

Income Tax Inspector पद पर चयन SSC CGL परीक्षा के माध्यम से किया जाता है.

  • Tier-1 परीक्षा
  • Tier-2 परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को पद आवंटित किया जाता है.

कैसे करें आवेदन?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • One Time Registration (OTR) पूरा करें.
  • SSC CGL 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- ED में ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी होगी 1.4 लाख से ज्यादा

Previous article पटेढ़ी बेलसर में डिग्री कॉलेज स्थापना की तैयारी तेज, दशकों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद
Next article नालंदा में वज्रपात का बढ़ा कहर, जानें अबतक कितनी गई जान..
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel