[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IIT Patna: रिसर्च पार्क से लेकर Placement तक, जानिए खास बातें 

IIT Patna: रिसर्च पार्क से लेकर Placement तक, जानिए खास बातें 

0
IIT Patna: रिसर्च पार्क से लेकर Placement तक, जानिए खास बातें 
आईआईटी पटना

IIT Patna: पटना के छात्रों और रिसर्चर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. यहां रिसर्च पार्क खुलने वाला है. इसका उद्देश्य है छात्रों को स्टार्टअप और प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराना. इसी के साथ IIT Patna में कई सारे बदलाव किए जाएंगे. आइए, जानते हैं आईआईटी पटना से जुड़ी प्रमुख बातें. 

IIT Patna: पटना आईआईटी में शुरू होने जा रहे हैं नए प्रोजेक्ट्स

मिली जानकारी के अनुसार, आईआईटी पटना में रिसर्च पार्क की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए करीब 644.54 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 सितंबर को IIT पटना के तीसरे फेज के डेवलपमेंट कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इस प्रोजेक्ट पर 644.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

तीसरे फेज में क्या-क्या बनेगा?

  • रिसर्च पार्क – 95.20 करोड़ रुपये की लागत, स्टार्टअप और प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग सुविधा.
  • छात्रावास – लड़कों के लिए 2000 क्षमता वाला हॉस्टल (238.20 करोड़ रुपये), लड़कियों के लिए 500 क्षमता वाला हॉस्टल (53.36 करोड़ रुपये).
  • अंतरराष्ट्रीय छात्रावास – विदेशी छात्रों के लिए 100 कमरे.
  • अकैडमिक ब्लॉक – 59.32 करोड़ रुपये की लागत से.
  • शिक्षक-स्टाफ आवास और अन्य आधुनिक सुविधाएं.
  • कुल निर्मित क्षेत्रफल – 1,26,462 वर्ग मीटर.

छात्रों को क्या फायदा?

  • अभी 4000 की स्टूडेंट स्ट्रेंथ बढ़कर 6500 हो जाएगी.
  • बीटेक और एमटेक की सीटें बढ़ेंगी.
  • रिसर्च और स्टार्टअप के नए अवसर खुलेंगे.
  • विदेशी छात्रों के लिए भी एडमिशन आसान होगा.

IIT Patna Placement: पटना आईआईटी का प्लेसमेंट 

2025 में आईआईटी पटना का औसत पैकेज 25.52 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया. इस प्लेसमेंट अभियान में 70 से ज्यादा शीर्ष कंपनियों ने हिस्सा लिया और डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कंसल्टिंग, बिजनेस एनालिटिक्स और आरएंडडी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियों की पेशकश की

यह भी पढ़ें- पटना के इस कॉलेज के शिक्षकों ने रचा इतिहास! दुनिया के 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की लिस्ट में हुए शामिल

Previous article Bhojpuri: सिंगर शिल्पी राज बनी चोर, दिन-दहाड़े निशा पांडे से लूटती दिखी चेन, देखें VIDEO
Next article Alta Design For Kanya Pujan: कन्या पूजन पर लगाएं ये खास आलता डिजाइन, छोटी कन्याओं के पैरों की रौनक मन मोह लेगी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel