[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IIT पटना का मेस देख लोग बोले, ये हॉस्टल है या होटल? Viral Video ने उड़ाए होश

IIT पटना का मेस देख लोग बोले, ये हॉस्टल है या होटल? Viral Video ने उड़ाए होश

0
IIT पटना का मेस देख लोग बोले, ये हॉस्टल है या होटल? Viral Video ने उड़ाए होश
IIT पटना के मेस का खाना (PC-सोशल मीडिया)

IIT Patna Mess Food: हॉस्टल और मेस के खाने की जब भी बात आती है तो स्टूडेंट्स काफी असंतुष्ट दिखते हैं. लेकिन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Patna) के मेस का खाना लोगों की सोच बदल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो में IIT Patna का खाना देखकर यूजर्स हैरान हैं. एक यूजर ने कहा कि IIT Bombay हो या IIT Patna, IITs की बात ही अलग है. यही वजह है कि अब ये वीडियो वायरल हो रहा है.

आईआईटी पटना (IIT Patna) बिहार का फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां की पढ़ाई, लिखाई, कैंपस लाइफ शानदार है. आईआईटी पटना के मेस के खाने की बात ही कुछ और है. यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के अनुसार, मेस में मिलने वाला खाना हेल्दी और टेस्टी होता है.

IIT Patna Mess Food: स्टूडेंट ने शेयर की मेस की थाली

आईआईटी पटना के एक स्टूडेंट ने यूट्यूब पर रील के जरिए संस्थान के मेस का खाना दिखाया. यहां के मेस के खाने में ब्रेकफास्ट में अंडा, दूध, कॉर्न फेल्क्स, ब्रेड-बटर, फल, अंकुरित और इसी के साथ एक एडिशनल डिश जैसे कि पोहा, आलू पराठा, पॉव भाजी आदि मिलते हैं. वहीं नॉन वेज वालों के लिए डिनर में नॉन वेज भी है.

क्रेडिट- @aniketsharmasunderbani

क्या है इस Viral Video में?

वीडियो में आप सेफ देख सकते हैं कि कैंटीन में मिलने वाला खाना कैसा है. सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर रात के डिनर तक, थाली तरह-तरह के डिशेज से भरी रहती है. हर दिन ब्रेकफास्ट में फल, स्प्रॉट्स और दूध जैसे हेल्दी चीजें दी जाती हैं. दिन और रात के खाने में भी सलाद जरूर रहता है. इसी के साथ वीडियो में देखा जा सकता है कि शाम के वक्त में चाय और स्नैक्स में पकौड़े दिए जाते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


यूट्यूब पर ये वीडियो @aniketsharmasunderbani चैनल से पोस्ट किया गया है. इस चैनल के बायो से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्ट करने वाले शख्स का नाम अनिकेत शर्मा है जोकि आईआईटी पटना के स्टूडेंट हैं. वे IIT की लाइफस्टाइल, कैंपस, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और फेस्ट से जुड़े वीडियो डालते हैं.

उनके इस वीडियो पर 95, 000 व्यूज हैं. वहीं इसे 3000 के करीब सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया है. इस वीडियो पर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन हैं. कोई अनिकेत से IIT में एडमिशन पाने के लिए रैंक पूछ रहा है तो कोई हॉस्टल की फीस रिलेटेड सवाल कर रहा है. वहीं कुछ यूजर्स IIT Patna के मेस का खाना देख कर सरप्राइज हैं.

यह भी पढ़ें- IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

Previous article खुशी कक्कड़ का गाना ‘प्यार क लेवे द’ वायरल, बेबी काजल के डांस ने मचाया बवाल
Next article Purnia पूर्णिया में बिजली की कटौती-ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel