[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IIT ISM Dhanbad: आईआईटी धनबाद बना पहला संस्थान, जहां नहीं होगी अटेंडेंस से परीक्षा पर रोक

IIT ISM Dhanbad: आईआईटी धनबाद बना पहला संस्थान, जहां नहीं होगी अटेंडेंस से परीक्षा पर रोक

0
IIT ISM Dhanbad: आईआईटी धनबाद बना पहला संस्थान, जहां नहीं होगी अटेंडेंस से परीक्षा पर रोक
IIT ISM Dhanbad

IIT ISM Dhanbad: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) आईएसएम धनबाद ने छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. संस्थान ने न्यूनतम उपस्थिति (75%) की बाध्यता को पूरी तरह खत्म कर दिया है. अब अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्र कक्षा की उपस्थिति से जुड़ी किसी भी पेनाल्टी के बिना परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. यह नियम 2025-26 शैक्षणिक सत्र से लागू होगा.

आईआईटी आईएसएम धनबाद देश का पहला आईआईटी बना है जिसने 75% अटेंडेंस के नियम को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. लंबे समय से छात्र इस नियम में छूट की मांग कर रहे थे. संस्थान की सीनेट ने हाल ही में “नो मैंडेटरी अटेंडेंस पॉलिसी” को मंजूरी दे दी है.

अब बिना उपस्थिति भी होगी परीक्षा में अनुमति

जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब छात्र चाहे जितनी भी कक्षाओं में उपस्थित हों, उन्हें पंजीकृत कोर्स की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी. पहले यदि छात्र 75% उपस्थिति पूरी नहीं करते थे तो उन्हें परीक्षा देने से रोका जा सकता था.

फिर भी दर्ज होगी उपस्थिति

हालांकि, संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज करना जारी रहेगा. शिक्षक अपने शिक्षण सहायक (टीचिंग असिस्टेंट) की मदद से डिजिटल ऐप पर अटेंडेंस दर्ज करेंगे.

पीएचडी स्कॉलर्स को भी मिलेगी छूट

यह नीति पूर्णकालिक पीएचडी स्कॉलर्स पर भी लागू होगी. वे कोर्स वर्क में उपस्थिति की बाध्यता से मुक्त होंगे. हालांकि, फेलोशिप और असिस्टेंटशिप से जुड़ी जिम्मेदारियां पहले की तरह पूरी करनी होंगी. छात्रवृत्ति और स्टाइपेंड का वितरण विभागीय उपस्थिति नियमों से ही जुड़ा रहेगा.

होस्टलर्स पर भी निर्देश

संस्थान ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को यह निर्देश दिया है कि यदि वे रात में हॉस्टल से बाहर रुकते हैं तो पहले से अपने वार्डन को लिखित सूचना दें.

छात्रों को मिली बड़ी राहत

छात्रों का कहना है कि यह निर्णय बेहद राहत देने वाला है. अब वे आत्म-निर्देशित पढ़ाई, रिसर्च और इंटर्नशिप पर अधिक ध्यान दे सकेंगे.

गौरतलब है कि हाल ही में यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने भी संकेत दिया था कि उच्च शिक्षा संस्थानों में 75% उपस्थिति के नियम को लेकर लचीलापन लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

Previous article हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज
Next article चुनाव को लेकर हुई समीक्षा बैठक, दिये गये निर्देश
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel