[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education GATE 2026: IIT Guwahati ने बदली गेट 2026 रजिस्ट्रेशन डेट, अब 28 अगस्त से आवेदन

GATE 2026: IIT Guwahati ने बदली गेट 2026 रजिस्ट्रेशन डेट, अब 28 अगस्त से आवेदन

0
GATE 2026: IIT Guwahati ने बदली गेट 2026 रजिस्ट्रेशन डेट, अब 28 अगस्त से आवेदन
IIT Guwahati की फाइल फोटो

GATE 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर है. IIT गुवाहाटी द्वारा आयोजित होने वाली GATE 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. अब यह प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी. पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख 25 अगस्त तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे तीन दिन के लिए टाल दिया गया है.

GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे शिक्षा मंत्रालय के तहत IISc बेंगलुरु और IITs मिलकर आयोजित करते हैं. इसका आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाता है.

GATE 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 9 अक्टूबर 2025 तक
  • परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026

आवेदन शुल्क

  • महिला / SC / ST / PwD उम्मीदवार: 1000 रुपए (28 अगस्त–28 सितंबर),1500 रुपए (29 सितंबर–9 अक्टूबर)
  • अन्य सभी उम्मीदवार (भारतीय और विदेशी): 2000 रुपए (28 अगस्त–28 सितंबर), 2500 रुपए (29 सितंबर–9 अक्टूबर)

ऐसे करें GATE 2026 के लिए आवेदन:

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
  • “GATE 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी जानकारी भरें और लॉग इन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

परीक्षा पैटर्न

GATE परीक्षा में कुल 100 अंक होते हैं. इसमें 15 अंक का जनरल एप्टीट्यूड और 85 अंक का विषय आधारित प्रश्न होते हैं. प्रश्नों में MCQ, MSQ और NAT शामिल होते हैं. केवल MCQ में निगेटिव मार्किंग लागू होगी.

यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! पटना हाईकोर्ट में बंपर भर्ती शुरू, 81000 तक मिलेगी सैलरी

Previous article Surya Hansda Encounter: मामले की जांच करने गोड्डा पहुंची NCST टीम, कहा- “कई कड़ियां गायब…”
Next article पलामू में जिस्मफरोशी धंधे का भंडाफोड़, संचालिका समेत 13 लोग हिरासत में
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel