[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…

0
IIT Bombay Mess Food: आईआईटी का खाना देख, स्टूडेंट ने कहा- मैं हरियाणा से हूं, कभी नहीं देखा…
आईआईटी बॉम्बे का खाना

IIT Bombay Mess Food: आईआईटी बॉम्बे इन दिनों नाम बदले जाने को लेकर सुर्खियों में है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने बोला है कि आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलकर आईआईटी मुंबई कर दिया जाएगा. पढ़ाई और प्लेसमेंट की चर्चा से अलग आईआईटी बॉम्बे संभवत: पहली बार इस तरह के विवादों में है. इन विवादों से अलग आज जानेंगे कि आईआईटी बॉम्बे की लाइफ कैसी होती है. 

काफी टफ है आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन पाना 

आईआईटी बॉम्बे एक ऐसा संस्थान है, जहां पहुंचने का सपना लगभग हर बीटेक करने वाला देखता है. लेकिन बहुत कम ही स्टूडेंट्स हैं जो IIT Bombay तक का सफर तय कर पाते हैं. इसके कई कारण हैं, जेईई एडवांस परीक्षा क्रैक करना, अच्छी रैंक और पर्सेंटाइल हासिल करना. कई बार चंद मार्क्स से आईआईटी बॉम्बे कइयों की किस्मत में नहीं आ पाता. लेकिन जो एक बार आईआईटी बॉम्बे पहुंच जाता है, उसकी मानों लॉटरी लग जाती है और दुनिया ही बदल जाती है. 


IIT Bombay Mess Food: स्टूडेंट ने दिखाया कैसा होता है मेस का खाना 

आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को शानदार लाइब्रेरी, जिम, मेस और कई तरह के स्पोर्ट्स खेलने की सुविधा मिलती है. यहां का फूड और मेस भी शानदार बताया जाता है. यूट्यूब पर @garimabangar नाम से अपना चैनल चलाने वाली गरिमा ने आईआईटी बॉम्बे के मेस (IIT Bombay Mess Food) के खाने का एक छोटा सा टूर दिया है. वो बताती हैं कि वो हरियाणा से हैं और उन्होंने अन्य राज्यों के कल्चर को नहीं देखा है. लेकिन आईआईटी बॉम्बे में पहुंचने के बाद उनका अनुभव काफी अच्छा रहा. गरिमा बताती हैं कि उनके होस्ट में सभी फेस्टिवल का स्वाद खाने में दिख जाता है. आगे गरिमा ने बताया कि पोंगल के मौके पर हमारे होस्टल में केले के पत्ते पर खाना परोसा गया और उस दिन हमें जमीन पर नीचे बैठाकर खिलाया गया, हमारे चप्पल भी बाहर उतरवा दिए थे.

IIT Bombay Mess Food: वायरल हुआ आईआईटी बॉम्बे का खाना 

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेस में खाने के हाइजिन को मेंटेन किया जा रहा है. कैंटीन में पोंगल के मौके पर रंगोली भी बनाई गई. वहीं स्टूडेंट्स को केले के पत्ते पर नीचे बैठाकर खाना खिलाया गया. बता दें, गरिमा बांगर का ये वीडियो यूट्यूब पर काफी बार देखा गया है. उनके इस वीडियो पर 4 लाख 50 हजार के करीब व्यूज हैं. साथ ही 1,307 कॉमेंट्स हैं. गरिमा का यूट्यूब पेज अच्छा चलता है और उनके सभी वीडियोज पर लाखों में व्यूज हैं. वे स्टूडेंट्स को कैंपल और कॉलेज लाइफ की झलक देती हैं. 

IIT Student Garima Bangar: कौन हैं गरिमा बांगर? 

गरिमा बांगर आईआईटी बॉम्बे की स्टूडेंट है. लिंक्डइन पर भी उनका प्रोफाइल है और उन्होंने अपने डिटेल में आईआईटी बॉम्बे लिख रखा है. गरिमा हरियाणा के सोनीपत जिले की रहने वाली हैं. यहां दी जानकारी के अनुसार, वे IIT Bombay से पीएचडी कर रही हैं. उन्होंने इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री हासिल की थी. 

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस को छोड़ा पीछे! इस ब्रांच ने मारी बाजी, 1 करोड़ का है IIT Bombay का Highest Package

Previous article IND vs SA: रांची में हार के बाद भी साउथ अफ्रीका का कमाल, ऐसा करने वाली वनडे में पहली टीम बनी
Next article Dhurandhar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर’ निकली रणवीर सिंह की फिल्म, धड़ाधड़ बिक रही टिकटें, रिलीज से पहले बंपर कमाई
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel