[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IIM Bangalore Placement 2026: 596 स्टूडेंट्स को 664 ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर रहा टॉप

IIM Bangalore Placement 2026: 596 स्टूडेंट्स को 664 ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर रहा टॉप

0
IIM Bangalore Placement 2026: 596 स्टूडेंट्स को 664 ऑफर, कंसल्टिंग सेक्टर रहा टॉप
IIM Bangalore (PC-Official Website)

IIM Bangalore Placement 2026: IIM बैंगलोर (IIMB) ने 2024-26 बैच के PGP और PGPBA प्रोग्राम्स का फाइनल और लेटरल प्लेसमेंट प्रोसेस स्मूथ तरीके से पूरा कर लिया है. इस बार प्लेसमेंट सीजन काफी शानदार रहा, जहां 596 स्टूडेंट्स को कुल 664 जॉब ऑफर मिले. खास बात यह रही कि 177 कंपनियों ने कैंपस में हिस्सा लिया, जिससे स्टूडेंट्स को अलग-अलग सेक्टर्स में मौके मिले.

किस सेक्टर में सबसे ज्यादा जॉब?

इस बार कंसल्टिंग सेक्टर का दबदबा रहा. इस बार का IIM Bangalore का प्लेसमेंट दिखाता है कि अगर आप MBA कर रहे हैं, तो कंसल्टिंग ऑप्शन पर फोकस करें. यह अभी भी सबसे हॉट करियर ऑप्शन बना हुआ है.

  • कंसल्टिंग- 45% ऑफर
  • टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट रोल्स- 15%
  • इन्वेस्टमेंट बैंकिंग-11%

टॉप कंपनियों ने मारी बाजी

इस प्लेसमेंट में टॉप कंपनी शामिल हुईं. IIM Bangalore के इस प्लेसमेंट सेल में कुल 101 ऑफर दिए गए हैं. 94 ऑफर तो केवल Accenture Strategy ने दिए हैं. करीब 35% कंपनियां पहली बार प्लेसमेंट में शामिल हुईं, जिससे यह साफ है कि रिक्रूटर्स का बेस लगातार बढ़ रहा है. यहां देखें टॉप रिक्रूटर्स-

  • Boston Consulting Group (BCG)- 29 ऑफर
  • Bain & Company और EY-Parthenon- 23-23 ऑफर
  • American Express- 15 ऑफर
  • Kearney- 13 ऑफर
  • TCS- 11 ऑफर

एक्सपर्ट क्या बोले?

CDS चेयरपर्सन प्रोफेसर निशांत कुमार वर्मा के मुताबिक, ग्लोबल जॉब मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्लेसमेंट प्रोसेस काफी स्मूथ रहा. उन्होंने बताया कि इस बार ऑफर्स की संख्या और रोल्स की वैरायटी उम्मीद से ज्यादा रही, जिसका बड़ा कारण इंडस्ट्री के साथ मजबूत कनेक्शन है.

किन सेक्टर्स में रही डिमांड?

इन सेक्टर्स में कंपनियां काफी एक्टिव रहीं-

  • FMCG
  • रिटेल
  • ई-कॉमर्स
  • फिनटेक
  • हेल्थकेयर
  • मैन्युफैक्चरिंग

यह भी पढ़ें- IIT Madras ने लॉन्च किए 3 नए MTech कोर्स, गेट स्कोर से मिलेगा एडमिशन 

Previous article रविवार को किसका खुलेगा भाग्य, किन्हें मिलेगी धोखा, जानें मेष से मीन राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा
Next article सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, क्या खरीदारी का यही है सही मौका?
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel