[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education आईआईआईटी रांची में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नए छात्रों का हुआ स्वागत

आईआईआईटी रांची में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नए छात्रों का हुआ स्वागत

0
आईआईआईटी रांची में ओरिएंटेशन कार्यक्रम, नए छात्रों का हुआ स्वागत
IIIT Ranchi

IIIT Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए नए छात्रों का स्वागत किया गया. ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन राज्य संग्रहालय, होटवार खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खटंगा, रांची में किया गया. इस मौके पर छात्रों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति, शोध माहौल, छात्र गतिविधियों और भविष्य के अवसरों से परिचित कराया गया.

आईआईआईटी रांची में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम 

कार्यक्रम की शुरुआत साज क्लब द्वारा सरस्वती वंदना से हुई, जिसने पूरे आयोजन को पारंपरिक और प्रेरणादायक स्वरूप दिया. इसके बाद संकाय सदस्यों ने क्रमवार छात्रों को अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया.

डॉ. गौरव सुंदरम ने कार्यक्रम का परिचय देते हुए सत्रों की रूपरेखा प्रस्तुत की. अकैडमिक पहलुओं पर बोलते हुए एसोसिएट डीन (अकादमिक) डॉ. जयदीप पति ने पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति की जानकारी दी. वहीं, परीक्षा समन्वयक डॉ. निशित मालवीय ने छात्रों को परीक्षा से जुड़ी नीतियों और नियमों से अवगत कराया.

रिसर्च से जुड़ने का मौका 

संकाय मामलों के सह-अधिष्ठाता डॉ. धनंजय भक्त ने संस्थान के विभिन्न शिक्षकों और उनके शोध क्षेत्रों का परिचय कराया. छात्र मामलों के सह-अधिष्ठाता डॉ. जितेंद्र मिश्रा ने क्लबों, छात्र निकायों और कल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी साझा की. अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ पर बोलते हुए डॉ. संतोष कुमार महतो ने कहा कि IIIT में पढ़ाई करने से छात्रों को रिसर्च कार्यों से जुड़ने का मौका मिलता है. 

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की संरचना और सहायता प्रणाली के बारे में समन्वयक डॉ. नूपुर ने विस्तार से बताया. विभागाध्यक्ष डॉ. संधीर सिंह ने विज्ञान, मानविकी और प्रबंधन विभाग की गतिविधियों के साथ-साथ ‘उन्नत भारत अभियान’ से भी छात्रों को परिचित कराया. प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शशिकांत शर्मा ने नए छात्रों को संस्थान में उनकी भागीदारी के अवसरों से अवगत कराया.

शिक्षक की भूमिका बताई 

आईआईआईटी रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा केवल जानकारी अर्जित करने का साधन नहीं है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की दिशा भी है. उन्होंने छात्रों से कहा कि योग्य बनें और निरंतर मेहनत करें. कार्यक्रम का समापन डॉ. रोशन सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ.

यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम न सिर्फ नए बैच के लिए एक नई यात्रा की शुरुआत बना, बल्कि आईआईआईटी रांची (IIIT Ranchi) की उस प्रतिबद्धता को भी दोहराया जिसमें शिक्षा, शोध और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के संतुलन से छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है.

यह भी पढ़ें- IIIT रांची के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कोर्स रिसर्च और प्लेसमेंट पर हुई चर्चा

Previous article Free Fire MAX Redeem Codes 20 September: फ्री में पाएं हथियार, स्किन्स और डायमंड्स
Next article Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, जानें किस कैरेट सोना किस रेट पर बिक रहा है
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel