[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education ICSE Board 10th Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, बिना इंटरनेट के यहां चेक करें रिजल्ट

ICSE Board 10th Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, बिना इंटरनेट के यहां चेक करें रिजल्ट

0
ICSE Board 10th Result 2025: आईसीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, बिना इंटरनेट के यहां चेक करें रिजल्ट
CISCE ICSE ISC Board Result 2025 LIVE Updates

ICSE Board 10th Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. CISCE बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी होगा. ऐसे में जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट cince.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थीं. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 13 फरवरी से 5 अप्रैल 2025 तक किया गया था. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

ICSE Board 10th Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  • उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
  • छात्र रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं.

CISCE ICSE Board Result without Internet: बिना इंटरनेट के पाएं रिजल्ट

छात्र SMS के माध्यम से अपना सीआईएससीई कक्षा 10 ICSE Board का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बस आईसीएसई के बाद अपनी विशिष्ट आईडी (सात अंकों की संख्या) लिखें और इसे 09248082883 पर भेज दें. उदाहरण के लिए अगर आपकी विशिष्ट आईडी 1234567 है, तो आप आईसीएसई 1234567 को 09248082883 पर भेजेंगे. इसके बाद आपको अपना रिजल्ट टेक्स्ट संदेश के माध्यम से प्राप्त होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख

अगर छात्र सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2025 में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं, तो उन्हें अपने पेपर दोबारा जांच के लिए भेजने का विकल्प दिया जाएगा. रीचेक मॉड्यूल की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी. वेबसाइट पर ही इसका लिंक एक्टिव हो जाएगा. बता दें रीचेकिंग के लिए 4 मई तक रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध रहेगा.

ये भी पढ़ें: CISCE Results 2025: ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट कल, Digilocker पर ऐसे देखें

Previous article Exclusive: बिहार में 50 डाकघर एटीएम 25 दिनों से बंद, नकदी संकट से जूझ रहे लाखों खाताधारक
Next article कौन हैं बिहार के नर्मदेश्वर तिवारी? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बने वायुसेना के नए उपप्रमुख
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel