[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education IAS-IPS Training: देश के टॉप अफसरों की पहली मंजिल, जानिए कहां होती है IAS और IPS की शुरुआती ट्रेनिंग

IAS-IPS Training: देश के टॉप अफसरों की पहली मंजिल, जानिए कहां होती है IAS और IPS की शुरुआती ट्रेनिंग

0
IAS-IPS Training: देश के टॉप अफसरों की पहली मंजिल, जानिए कहां होती है IAS और IPS की शुरुआती ट्रेनिंग
IAS-IPS Training

IAS-IPS Training: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ ही उम्मीदवार IAS, IPS या IFS बनने के लिए सफल हो पाते हैं. परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर रैंक तय होती है, और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को सर्विस अलॉट की जाती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि IAS और IPS की ट्रेनिंग कहां होती है और उनकी ट्रेनिंग से जुड़ी कई रोचक बातें.

कहां होती है ट्रेनिंग?

IAS और IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग की शुरुआत होती है लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी से. यहां तीन महीने का फाउंडेशन कोर्स होता है, जिसमें ऑल इंडिया सर्विस और ग्रुप A की केंद्रीय सेवाओं के नए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ ट्रेनिंग दी जाती है. तीन महीने के बाद IAS और IPS की ट्रेनिंग अलग हो जाती है. IAS अधिकारी वहीं LBSNAA में आगे की ट्रेनिंग करते हैं, जबकि IPS अधिकारियों को भेजा जाता है हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में.

IPS की ट्रेनिंग कैसी होती है?

IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग को चार चरणों में बांटा गया है— फाउंडेशन कोर्स, फेज-1 ट्रेनिंग, डिस्ट्रिक्ट प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और फेज-2 ट्रेनिंग. SVPNPA हैदराबाद में उन्हें करीब 11 महीने की कठोर ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें फिजिकल ट्रेनिंग, कानून व्यवस्था, हथियारों की जानकारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाया जाता है.

LBSNAA की फीस कितनी है?

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान फीस बहुत मामूली होती है. एकल आवास वाले प्रशिक्षुओं को 350 रुपये/माह और दो व्यक्तियों के कमरे में रहने पर 175 रुपये/व्यक्ति देना होता है. इसके अलावा मेस शुल्क करीब 10,000 रुपए होता है. उन्हें हॉस्टल, लाइब्रेरी, जिम, मेडिकल और अन्य सभी सुविधाएं भी मिलती हैं.

Also Read: 1 या 2 नहीं 4 बार UPSC क्लियर, दिव्यांगता को हराकर बनीं IAS, आंखें नम कर देगी ये सक्सेस जर्नी

Also Read: Success Story: JEE में हार नहीं मानी, ड्रॉप ईयर में प्लानिंग बदली, और बन गए IITian!

Previous article Todays Current Affairs in Hindi: 5 जुलाई 2025 के लिए हिंदी करंट अफेयर्स
Next article बिहार में घूस लेते धराए कार्यपालक अभियंता और अधिकारी, निगरानी टीम ने दोनों पर कसा शिकंजा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel