[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education LBSNAA द लवर प्वॉइंट, जहां मिलते हैं IAS IPS के दिल

LBSNAA द लवर प्वॉइंट, जहां मिलते हैं IAS IPS के दिल

0
LBSNAA द लवर प्वॉइंट, जहां मिलते हैं IAS IPS के दिल
IAS IPS Love Story (PC-Social Media)

IAS IPS Love Story: कहते हैं किस्मत जोड़ियां ऊपर से तय करती है, लेकिन कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं जो जिंदगी भर की कहानी बन जाती हैं. LBSNAA सिर्फ IAS-IPS अफसरों की ट्रेनिंग का केंद्र नहीं बल्कि यहां अफसरों के दिल भी मिलते हैं. वैलेंटाइन वीक के करीब आते ही माहौल में मोहब्बत की खुशबू और गहरी हो जाती है. ऐसे में हम आपको ऐसी ही 7 अफसर जोड़ियों की कहानियां सुनाएंगे, जिनकी लव स्टोरी LBSNAA से शुरू हुई थी.

IAS मेधा रूपम और IAS मनीष बंसल

IAS मेधा रूपम यूपी की तेजतर्रार अधिकारी में से एक हैं. IAS मेधा रूपम और IAS मनीष बंसल, दोनों 2014 बैच के IAS अफसर हैं. LBSNAA में एक साथ ट्रेनिंग करते हुए उनकी पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया. बाद में दोनों ने शादी कर ली.

IAS रिया डाबी और IPS मनीष

आईएएस रिया डाबी ने 2020 में 15वीं रैंक के साथ UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल की थी. वे चर्चित आईएएस टीना डाबी की बहन हैं. डीयू से ग्रुजेएशन के बाद वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गई थीं. उन्होंने अपने ही बैच के IAS ऑफिसर IPS मनीष से शादी की.

IAS सृष्टि देशमुख और IAS नागार्जुन बी गौड़ा

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान IAS सृष्टि देशमुख और IAS नागार्जुन बी गौड़ा की दोस्ती प्यार में बदल गई. AIR रैंक 5 के साथ सृष्टि देशमुख UPSC 2018 की महिला टॉपर रह चुकी हैं. वहीं नागार्जुन 2019 बैच के IAS अधिकारी हैं.

IAS अक्षय लबरू और IRS अभिश्री

IRS अभिश्री की मुलाकात IAS अक्षय लबरू से ट्रेनिंग के दौरान हुई. UPSC की ट्रेनिंग ने उन्हें करीब ला दिया और इन्होंने शादी कर ली. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. ये दोनों ही 201्3 बैच के अधिकारी हैं.

IPS मोक्षदा और IAS आस्तिक

मोक्षदा पाटिल और IAS आस्तिक की पहली मुलाकात LBSNAA में साल 2011 में हुई थी. ये दोनों ही 2010 के अधिकारी हैं. दोनों की पहली मुलाकात मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. वे 2011 में बैचमेट थे.

IAS टीना डाबी और अतहर खान

LBSNAA की एक लव स्टोरी काफी चर्चा में रही थी. साल 2015 की रैंक 1 हासिल करने वाली टीना डाबी ने उसी बैच के रैंक 2 टॉपर IAS अतहर खान से शादी रचाई थी. हालांकि, कुछ कारणों से दोनों साल 2020 में एक दूसरे से अलग हो गए.

IPS मोनिका और IAS युवराज

दोनों ने 2021 में UPSC परीक्षा पास की थी और जब LBSNAA ट्रेनिंग के लिए पहुंचें तो इनमें दोस्ती हुई. साल 2023 में इन दोनों कपल ने शादी कर ली. इनकी शादी काफी चर्चा में रही. दूसरे अफसरों की तरह धूमधाम वाली शादी छोड़कर इन्होंने केवल 2000 रुपये में शादी की थी.

यह भी पढ़ें- सुनामी में उजड़ा घर, हौसले ने बदल दी किस्मत, किसान की बेटियां बनीं IAS IPS

Previous article बोकारो के एनसीडी विभाग में डॉक्टर नदारद, सदर अस्पताल के भरोसे कैंसर स्क्रीनिंग
Next article बारिश-बर्फबारी और घना कोहरा, 11 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मूड, चल सकती हैं तेज हवाएं
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel