[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education हैरान कर देगी Topper की ये बात, UPSC की तैयारी में ChatGpt को लेकर किया खुलासा

हैरान कर देगी Topper की ये बात, UPSC की तैयारी में ChatGpt को लेकर किया खुलासा

0
हैरान कर देगी Topper की ये बात, UPSC की तैयारी में ChatGpt को लेकर किया खुलासा
Harshita Goyal UPSC Exam Tips

Harshita Goyal UPSC Exam Tips: आज के समय में बच्चों को कोई स्कूल प्रोजेक्ट बनाना हो या किसी व्यक्ति को अपने दफ्तर का काम निपटाना हो, हर कोई चैट जीपीटी की मदद ले रहे हैं. हालांकि, कई लोग इसे सही ठहराते हैं तो कई इसे गलत बताते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यूपीएससी की तैयारी में भी चैट जीपीटी की मदद ली जा सकती है. खुद यूपीएससी टॉपर ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया है. 

Harshita Goyal UPSC Exam Tips: तकनीक का लिया सहारा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE 2024) में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पारंपरिक नोट्स, मॉक इंटरव्यू और अखबारों के अध्ययन के साथ-साथ एक आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया था. उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने ChatGPT का इस्तेमाल किया था. 

UPSC Preparation: चैट जीपीटी की मदद से की यूपीएससी की तैयारी

यूपीएससी टॉपर हर्षिता (UPSC Topper Harshita Goyal) ने बताया कि उन्होंने ChatGPT का इस्तेमाल कर अपने UPSC इंटरव्यू की तैयारी को अधिक स्मार्ट, इंटरैक्टिव और प्रभावी बनाया. कहा कि इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी के लिए उन्होंने ChatGPT से मॉक क्वेश्चन-आंसर सेशन कराए. इससे उन्हें सभी विषयों पर गहराई से सोचने का मौका मिला.

Interview Preparation: इंटरव्यू की तैयारी के लिए ChatGPT के फायदे

हर्षिता का कहना है कि ChatGPT की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो तुरंत और कई प्रकार के प्रश्न तैयार कर सकता है. मैं चैट जीपीटी से यूपीएससी संबंधित सवाल बनाने को बोलती थी और वो मौजूदा घटनाओं, पर्सनैलिटी बेस्ड प्रश्नों और सिचुएशनल एनालिसिस संबंधित सवाल तैयार कर देता था. ChatGPT से मुझे इंटरव्यू का रिहर्सल करने में मदद मिली. इसी के साथ चैट जीपीटी फीडबैक भी देता था. 

Harshita Goyal UPSC Exam Tips: टॉपर ने बताया अपना अनुभव

हर्षिता ने साफ कहा कि उन्होंने ChatGPT को अपनी तैयारी का एक छोटा सा हिस्सा बनाया न कि पूरी तैयारी का आधार. साथ ही उन्होंने सिर्फ इंटरव्यू की तैयारी इसके सहारे की न कि मुख्य और प्रीलिम्स परीक्षा की. यूपीएससी की तैयारी के लिए छात्र पारंपरिक चीजें जैसे कि नोट्स, अखबार और मेंटर्स के मार्गदर्शन पर ही भरोसा करें. 

UPSC Exam: तकनीक की मदद से पढ़ाई

हर्षिता गोयल का अनुभव यह साबित करता है कि यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में भी आधुनिक तकनीक की समझदारी से मदद ली जा सकती है. उन्होंने अपने अनुभव से यह संदेश दिया कि पारंपरिक मेहनत और आधुनिक तकनीक का संतुलन सफलता की कुंजी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें- Google में 1.6 Crore की सैलरी, IIT नहीं, इस साधारण कॉलेज से हुई पढ़ाई 

यह भी पढ़ें- यूपीएससी की तैयारी के लिए क्या बहुत जरूरी है Test Series और Mock Test? जानिए टॉपर्स की राय

Previous article Dhanbad News : बीसीकेयू ने दो कोलियरियों का रोका काम, वार्ता के बाद चालू
Next article Stray Dogs: आवारा कुत्तों पर SC के फैसले से भड़कीं मेनका गांधी, CJI से समीक्षा करने की मांग की
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel