[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education GUJCET Counselling 2025: गुजरात सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 22 जुलाई तक करें आवेदन

GUJCET Counselling 2025: गुजरात सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 22 जुलाई तक करें आवेदन

0
GUJCET Counselling 2025: गुजरात सीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 22 जुलाई तक करें आवेदन
GUJCET Counselling 2025

GUJCET Counselling 2025: गुजरात में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. GUJCET 2025 (गुजसेट) काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. अब जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे 22 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट gujacpc.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

एडमिशन कमेटी फॉर प्रोफेशनल कोर्सेस (ACPC) ने इस संबंध में नया शेड्यूल जारी कर दिया है. साथ ही, GSEB सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम के आधार पर 26 जुलाई को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

जानें आगे की पूरी प्रक्रिया

संशोधित मेरिट लिस्ट के जारी होते ही राउंड-2 की चॉइस फिलिंग और विकल्प बदलाव की प्रक्रिया 26 से 28 जुलाई तक चलेगी. राउंड-2 सीट आवंटन का परिणाम 30 जुलाई को आएगा, और उसी दिन से उम्मीदवार 1 अगस्त तक टोकन फीस भरकर एडमिशन लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. अगर कोई छात्र प्रवेश रद्द करना चाहता है, तो वह भी इन्हीं तिथियों में कर सकता है.

इसके बाद 2 अगस्त को राउंड-2 के बाद बची हुई सीटों की लिस्ट प्रकाशित होगी. राउंड-3 की चॉइस फिलिंग 2 अगस्त दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 4 अगस्त तक चलेगी. इस चरण की सीट आवंटन सूची 6 अगस्त को आएगी. टोकन फीस भरने और प्रवेश पत्र डाउनलोड की तिथि 6 और 7 अगस्त तय की गई है.

सरकारी संस्थानों के लिए अलग से होगी काउंसलिंग

राउंड-3 के बाद जो सीटें बच जाएंगी, उनकी लिस्ट 8 अगस्त को जारी की जाएगी. इन सीटों पर एडमिशन के लिए संस्थान स्तर पर रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 9 अगस्त है. वहीं, सरकारी संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए अनौपचारिक रजिस्ट्रेशन 2 से 8 अगस्त तक होगा. इसकी मेरिट लिस्ट 11 अगस्त, और काउंसलिंग 12 अगस्त को होगी.

विशेष निर्देश

जो छात्र सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट परीक्षा दे चुके हैं, वे रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी श्रेणी, TFW स्टेटस आदि में सुधार कर सकेंगे.नए छात्रों को डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान भी करना होगा.

यह भी पढ़ें- Essay Topics For UPSC in Hindi: यूपीएससी Essay Writing में 130+ स्कोर चाहिए? तो ये 50 निबंध टॉपिक्स हैं महत्वपूर्ण

यह भी पढ़ें- School of Kings: 10000000 से भी ज्यादा फीस! दुनिया का सबसे महंगा स्कूल, मौसम के हिसाब से बदलता है डिजाइन

Previous article Android 16 Release Date: जानिए नये फीचर्स, किन डिवाइसेज में मिलेगा अपडेट और कैसे करें इंस्टॉल
Next article Bihar News: बिहार में कल 400 से अधिक पंचायत भवनों का होगा निरीक्षण, 11 टीमें गठित
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel