[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Grammar Common Mistakes: अनजाने में करते हैं ग्रामर की ये 5 गलतियां? ऐसे सुधारें और परफेक्ट करें अपनी English

Grammar Common Mistakes: अनजाने में करते हैं ग्रामर की ये 5 गलतियां? ऐसे सुधारें और परफेक्ट करें अपनी English

0
Grammar Common Mistakes: अनजाने में करते हैं ग्रामर की ये 5 गलतियां? ऐसे सुधारें और परफेक्ट करें अपनी English
अंग्रेजी की 5 गलतियां (फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

5 Grammar Common Mistakes To Avoid: अंग्रेजी भारत में रहने वाले लोगों की दूसरी भाषा बन गई है. कई राज्यों में तो प्रमुखता से अंग्रेजी बोली (English Speaking) जाती है. लेकिन भारतीय जब अंग्रेजी बोलते हैं तो कई बार बहुत सी गलतियां करते हैं. ये गलतियां आमतौर पर ग्रामर (English Grammar) से जुड़ी होती हैं. 

किसी ऐसे व्यक्ति के लिए अंग्रेजी बोलना, जिसकी पहली भाषा अंग्रेजी न हो काफी मुश्किल है. व्याकरण और शब्दावली में बहुत गलतियां होती हैं. अंग्रेजी बोलते हुए आमतौर पर लोग Verb, Tenses, Pronoun जैसी आम गलतियां (English Grammar Common Mistakes) करते हैं. ऐसे में आज जानेंगे वो 5 आम गलतियां जो आमतौर पर लोग अंग्रेजी बोलते हुए करते हैं. 

खुद का इंट्रो देने में गलती 

कई बार लोग खुद का इंट्रो देने में गलतियां करते हैं. वे दो Pronoun एक साथ इस्तेमाल कर देते हैं. उदाहरण के लिए- 

Incorrect: Myself I am Shyam. 

Correct: I am Shyam. 

ऊपर वाले वाक्य में ‘Myself’ और ‘I’ का इस्तेमाल किया गया है. Myself Possessive Pronoun है. वहीं I Subject Pronoun है. 

टेंस में गलती 

आमतौर पर लोग Tense में गलतियां करते हैं क्योंकि बहुत से लोग इसमें कंफ्यूज हो जाते हैं. अंग्रेजी हमारे लिए सीखने वक्त थोड़ा नया होता है. ऐसे में हमें इसका कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए नहीं तो सिर्फ रटकर काम नहीं चलाया जा सकता. 

Incorrect: I am having four brothers and three sisters.

Correct: I have four brothers and three sisters.

यहां पर स्थिति स्थायी है, जैसे कि भाई बहन उतने ही रहेंगे. ऐसे में Present continuous tense का नहीं होगा बल्कि simple present tense इस्तेमाल करना होता है. 

He, She और It के साथ क्या लगाएं? 

He, She और It के साथ Verb के कौन से फॉर्म का इस्तेमाल करना है, इसे लेकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज रहते हैं. He, She, It के साथ do not नहीं, बल्कि does not का प्रयोग होता है. 

Incorrect: He do not have a laptop.

Correct: He does not have a laptop.

Helping Verb का सही इस्तेमाल 

अंग्रेजी बोलते (Daily English Speaking) या लिखते हुए ये ध्यान में रखना है कि सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ मुख्य क्रिया (Main Verb) का इस्तेमाल कैसे करना है. उदाहरण के लिए जब helping verb does पहले से प्रयोग हो रहा है, तो मुख्य verb have अपने base form में ही रहेगा. 

Incorrect: Does she has a car?

Correct: Does she have a car?

अंग्रेजी में प्रश्न पूछते हुए बहुत से लोग करते हैं ये गलती 

अंग्रेजी में प्रश्न पूछते हुए बहुत से लोग एक आम (English grammar Common Mistake) गलती करते हैं. यहां पेश हैं कुछ उदाहरण- 

Incorrect: (Question) “Today office is there?” (Answer) “No office is not there. Today is Bharat bandh.”

Correct: (Question) “Is today a working day?” OR “Are we working today?” (Answer) “Yes we are working today or no we are not working today.”

यह भी पढ़ें- Excuse Me या Sorry? अंग्रेजी बोलते वक्त लोग अक्सर करते हैं ये गलती

Previous article एक शर्त पर वापस करूंगा, भारत की Asia Cup 2025 ट्रॉफी लौटाने को तैयार हुए मोहसिन नकवी
Next article Pakistan Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में जबरदस्त धमाका, 10 की मौत, कई घायल, अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel