[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge World Happiness Report 2026: खुश रहने में इस देश ने भारत को पछाड़ा, अफगानिस्तान सबसे पीछे

World Happiness Report 2026: खुश रहने में इस देश ने भारत को पछाड़ा, अफगानिस्तान सबसे पीछे

0
World Happiness Report 2026: खुश रहने में इस देश ने भारत को पछाड़ा, अफगानिस्तान सबसे पीछे
खुशहाल लोगों की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

World Happiness Report 2026: क्या आप जानते हैं दुनिया का वह कौन सा देश है जहां न आर्थिक तंगी है और न भ्रष्टाचार? संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में फिनलैंड ने लगातार 9वीं बार ‘दुनिया के सबसे खुशहाल देश’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. जहां एक तरफ फिनलैंड की बादशाहत बरकरार है, वहीं भारत की रैंकिंग अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह खबर काम की है. आज जानेंगे कि क्यों फिनलैंड सबसे खुशहाल देश है और इस लिस्ट में भारत कितने पोजिशन पर है.

क्यों है फिनलैंड सबसे खुश देश?

आइए जानते हैं कि फिनलैंड को क्यों सबसे खुशहाल देश बताया गया. भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और शिक्षा में इस देश की क्या स्थिति है?

इस देश में नहीं है भ्रष्टाचार

इस देश में क्राइम नहीं है और यहां भ्रष्टाचार भी नहीं है. वर्ष 2015 में यहां मर्डर रेट एक लाख की आबादी पर केवल 1.28 फीसदी है. यहां की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा को दुनिया में दूसरे नंबर पर माना जाता है. कानून का पालन सख्ती से होता है.

आर्थिक सुरक्षा

इस देश के हर सिटिजन को आर्थिक सुरक्षा मिली हुई है. यहां के लोगों की कमाई कम है लेकिन उन्हें कई तरह के भत्ते और अधिकार मिले हुए हैं. यहां की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है. फिनलैंड के बैंक दुनिया में सबसे दमदार माने जाते हैं. हालांकि यहां की जीडीपी कम है. ये दुनिया का अकेला देश होगा, जहां कोई बेघर नहीं है.

पॉप्यूलेशन कम है

इस देश की कुल आबादी 55 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर में लगभग 18 आदमी रहते हैं जो यूरोपियन यूनियन में सबसे कम हैं.

मौसम अच्छा है

यहां 4 अलग-अलग मौसम होते हैं, लेकिन ज्यादातर ठंड रहती है. मौसम सुहाना और मनमो‍हक रहता है. ऐसे में रहने के लिहाज से ये देश काफी अच्छा है. शुद्ध हवा के मामले में ये तीसरे नंबर का देश है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट में ये बात कही गई है. वहीं पानी के मामले में दुनिया में बेहतरीन स्थिति में है.यहां कुल 1,87,888 झीलें हैं जिसके कारण इसे झीलों का देश भी कहते हैं. साथ ही काफी बडी मात्रा में जंगल हैं.

रिसर्च और ट्रेनिंग पर खर्च

इस देश में रिसर्च और ट्रेनिंग जैसे कामों के लिए खर्च किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह देश रिसर्च और ट्रेनिंग पर भारी खर्च करने के कारण फिनलैंड विश्‍व का सबसे ज्‍यादा योग्‍य प्रतिभाएं को तैयार करने वाला देश बन चुका है.

एजुकेशन सिस्टम

यहां की शिक्षा व्यवस्था की मिसाल पूरी दुनिया में दी जाती है. ग्लोबल कंपटीटीव रिपोर्ट के अनुसार, एजुकेशन में ये दुनिया में सबसे उम्दा है. जबकि उच्च शिक्षा का स्तर दुनिया में तीसरे नंबर का है. ये दुनिया के सबसे साक्षर देशों में भी है. यूरोप में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा लोग यहां की लाइब्रेरियों का इस्तेमाल करते हैं.

बिजनेस के मामले में भी आगे है

बिजनेस करने के मामले में ये यूरोप का तीसरे नंबर का बेहतरीन देश है. यहां बिजनेस ग्रोथ का माहौल में यूरोप में तीसरे नंबर पर बेस्ट है. ग्लोबल क्लीनटेक इनोवेशन इंडैक्स कहता है कि क्लीन टेक्नोलजी का यूज करने में ये दुनिया का दूसरे नंबर का बेहतरीन देश है.

खुशहाल देश कहलाने के लिए कौन-कौन से कारक जरूरी हैं?

संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, नीचे बताए गए फैक्टर्स पर किसी देश को खुशहाल घोषित करता है-

  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP per Capita)
  • सामाजिक समर्थन (Social Support)
  • स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (Healthy Life Expectancy)
  • जीवन में विकल्प चुनने की स्वतंत्रता (Freedom to Make Life Choices)
  • उदारता (Generosity)
  • भ्रष्टाचार की धारणा (Perception of Corruption)

भारत किस स्थान पर है?

संयुक्त राष्ट्र ने टोटल 147 देशों के आधार पर विश्व खुशहाली रिपोर्ट जारी की है. इसमें भारत का स्थान 116वां है. वहीं सबसे दुखी देश अफगानिस्तान है. रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में अफगानिस्तान को 147वां स्थान मिला है.

यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे ठंडा देश कौन सा है? जहां पड़ती है हड्डियां जमा देने वाली ठंड

Previous article गणगौर व्रत 2026, अखंड सुहाग की कामना का पर्व
Next article Eid ul Fitr 2026 इबादत, इंसानियत और खुशियों का पवित्र पर्व
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel