[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge भारत का इकलौता राज्य जहां हैं सिर्फ 2 जिले, खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर

भारत का इकलौता राज्य जहां हैं सिर्फ 2 जिले, खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर

0
भारत का इकलौता राज्य जहां हैं सिर्फ 2 जिले, खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर
GK Quiz: गोवा में टूरिस्ट प्लेस (Image: Freepik)

GK Quiz: भारत में जहां ज्यादातर राज्यों में दर्जनों जिले हैं, वहीं एक राज्य ऐसा भी है जहां पूरे राज्य में सिर्फ दो जिले हैं. इस राज्य का नाम गोवा है. हां, वही गोवा जहां का जिक्र होते ही लोगों के दिमाग में बीच, पार्टी और सुकून भरी छुट्टियों की तस्वीरें घूमने लगती हैं. समुद्र की सुनहरी लहरें, ताड़ के पेड़, शांत बीच और रंग-बिरंगे झूले यहां की खासियत हैं. जनरल नॉलेज सेक्शन में ऐसे जगहों के बारे में सवाल (GK Quiz) जरूर होते हैं.

GK Quiz About Goa: गोवा में दो ही राज्य

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य है, लेकिन यहां का आकर्षण सबसे बड़ा. यह राज्य दो जिलों में बंटा है- उत्तर गोवा (North Goa) और दक्षिण गोवा (South Goa). जहां उत्तर गोवा अपनी रौनक और नाइटलाइफ़ के लिए जाना जाता है, वहीं दक्षिण गोवा अपनी शांति और नेचुरल ब्यूटी से दिल जीत लेता है.

अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं, तो गोवा में स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग, जेट स्की जैसे कई रोमांचक विकल्प हैं. वहीं अगर आपको सुकून चाहिए, तो बस किसी शांत बीच पर बैठ जाइए- लहरों की आवाज़, ठंडी हवा और नारियल के पेड़ों की छांव सब कुछ भुला देगी.

उत्तर गोवा (North Goa)

उत्तर गोवा गोवा का रोमांच और रौनक वाला हिस्सा है. यहां की खासियत हैं बिजी बीच, नाइटलाइफ, म्यूजिक फेस्टिवल और शॉपिंग मार्केट्स. कलांगुट, बागा और अंजुना जैसे बीच पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. यहां ऐतिहासिक चर्च और पुर्तगाली स्थापत्य भी देखने को मिलते हैं. उत्तर गोवा ज्यादा पार्टी और एडवेंचर प्रेमियों के लिए जाना जाता है.

दक्षिण गोवा (South Goa)

दक्षिण गोवा शांति और प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है. यहां सुपीरियर बीच, रिजॉर्ट्स और हरियाली देखने को मिलती है. पलोलेम, कोलवा और अगोंडा जैसे बीच कम भीड़ वाले और शांत हैं. दक्षिण गोवा में सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव ज्यादा मनाए जाते हैं. यह जिला उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सुकून और प्रकृति का आनंद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे गहरी झील, खड़े-खड़े डूब जाएगा 22 से ज्यादा कुतुब मीनार

Previous article बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Next article जीबनातरी में जब्त कर रखे गये आठ हजार सीएफटी बालू की चोरी
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel