[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम

किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम

0
किस नदी को कहा जाता है Silent River of India, जानें क्यों पड़ा ये नाम
सांकेतिक फोटो (Image- विकि रिपोर्ट)

Silent River of India: भारत अपनी विशाल और शोर मचाती नदियों जैसे गंगा, ब्रह्मपुत्र और नर्मदा के लिए जाना जाता है. भारत में 400 से भी ज्यादा नदियां बहती हैं और लगभग हर नदी की अपनी एक अलग पहचान है. जैसे गंगा को सबसे पवित्र माना जाता है, तो ब्रह्मपुत्र अपनी चौड़ाई के लिए जानी जाती है. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसे भारत की शांत नदी (Silent River of India) कहा जाता है. आइए जानते कि किस नदी को साइलेंट रिवर ऑफ इंडिया कहा जाता है. 

कौन सी नदी है भारत की Silent River? 

केरल के नीलगिरी पहाड़ियों के बीच बसे साइलेंट वैली नेशनल पार्क से होकर बहने वाली कुंतीपुझा नदी को ही भारत की शांत नदी कहा जाता है. यह नीलगिरी पहाड़ियों से निकलती है और लगभग 25 किलोमीटर तक घने जंगलों के बीच अपना रास्ता बनाती है. यह नदी भरतपुझा नदी की एक प्रमुख सहायक नदी है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका पानी कांच की तरह साफ और साल भर बहने वाला (Perennial) होता है. 

Silent River of India: कुंतीपुझा नदी को क्यों कहा जाता है साइलेंट रिवर? 

विकिपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कुंतीपुझा नदी (Silent River of India) का नाम शांत इसलिए पड़ा क्योंकि यह जिस जंगल से गुजरती है, वह इतना घना है कि वहां अक्सर झींगुरों (Cicadas) की आवाज तक सुनाई नहीं देती. आमतौर पर ट्रॉपिकल फॉरेस्ट में झींगुरों का शोर बहुत तेज होता है, लेकिन यहां की खामोशी इसे दूसरी जगहों से एकदम अलग बनाती है.

कुंतीपुझा नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

विकिपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस नदी के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं, जैसे 

  • यह एक पेरिनियल नदी है, जिसका मतलब है कि यह कभी सूखती नहीं और साल के 12 महीने बहती रहती है.
  • यह भारत की उन चुनिंदा नदियों में से एक है, जो आज भी पूरी तरह शुद्ध हैं, क्योंकि इसके आसपास कोई इंसानी बस्ती नहीं है.
  • यह नदी दुनिया के सबसे दुर्लभ बंदरों में से एक लायन-टेल्ड मकाक (Lion-Tailed Macaque) के लिए पानी का मुख्य स्रोत है.

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे ज्यादा यूरेनियम किस देश में बनता है? यहां देखें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel