[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? क्या है इसके पीछे की वजह

दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? क्या है इसके पीछे की वजह

0
दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है? क्या है इसके पीछे की वजह
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट

Cheapest Gold In World: अगर आप सोचते हैं कि सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता ठिकाना सिर्फ दुबई है, तो अब आपकी सोच बदल सकती है. दुनिया के कुछ देशों में सोने की कीमतें ऊंचाई पर हैं, लेकिन भारत के पड़ोसी देश भूटान ने सोने के निवेश और खरीदारी में नया आकर्षण पैदा कर दिया है. यहां न तो सोने पर कोई टैक्स लगता है और न ही भारी-भरकम आयात शुल्क. यही कारण है कि भूटान आज सोने के निवेशकों और भारतीय पर्यटकों के लिए एक सुनहरा विकल्प बन चुका है.

क्यों है भूटान में सोना सस्ता?

भूटान में सोना अन्य देशों की तुलना में सस्ता रहने के दो प्रमुख कारण हैं:

  1. टैक्स-फ्री सोना: भूटान में सोने पर कोई टैक्स नहीं लगता. इसका मतलब है कि आपको सोना खरीदने में अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता.
  2. न्यूनतम आयात शुल्क: देश में सोने का आयात शुल्क बेहद कम रखा गया है, जिससे कीमतें और भी किफायती हो जाती हैं.

इन कारणों से भूटान का सोना दुबई, सिंगापुर और खाड़ी देशों से भी सस्ता साबित होता है.

भारतियों के लिए आसान प्रक्रिया

भारत और भूटान के बीच मजबूत आर्थिक और कूटनीतिक संबंध भी इस प्रक्रिया को सरल बनाते हैं. भारतीय नागरिक यहाँ सोना खरीदने के लिए अपेक्षाकृत आसानी से जा सकते हैं. भूटान सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ नियम भी तय किए हैं:

  • विदेशी पर्यटक को सरकारी प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात ठहरना अनिवार्य.
  • सोना खरीदते समय आधिकारिक रसीद लेना जरूरी है.
  • भुगतान विदेशी मुद्रा (डॉलर) में करना होता है, जबकि भारतीय पर्यटक प्रक्रिया में अपेक्षाकृत सहज हैं.
  • भारत लौटते समय सोने की तय सीमा से अधिक लाने पर कस्टम्स कार्रवाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: हिंदी मीडियम का कमाल! डाकघर की नौकरी छोड़ IAS बने निशांत जैन

Previous article भारत ने ध्वस्त किया था लश्कर का अड्डा… अब पाकिस्तान खड़ा कर रहा ‘आतंक का नया किला’
Next article अब बिहार के इस स्टेशन से चेरलापल्ली तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel