[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Where Sun Rises First In World: दुनिया में सबसे पहले सूरज कहां उगता है? नहीं जानते होंगे जवाब 

Where Sun Rises First In World: दुनिया में सबसे पहले सूरज कहां उगता है? नहीं जानते होंगे जवाब 

0
Where Sun Rises First In World: दुनिया में सबसे पहले सूरज कहां उगता है? नहीं जानते होंगे जवाब 
सूरज सबसे पहले कहां उगता है (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC- फ्रीपिक)

Where Sun Rises First In World: नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है और हर तरफ लोग अपने दोस्तों और परिवार को हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) के मैसेज भेज रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम सुबह उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो सूरज सबसे पहले कहां उगता है? यह सवाल जितना रोचक है, उतना ही ज्ञानवर्धक भी. आज हम आपको बताएंगे कि भारत और पूरी दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है और इसके पीछे की वजह क्या है.

Where Sun Rises First In India: भारत में सबसे पहले कहां उगता है सूरज?

अगर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है. खासतौर पर डोंग गांव में सूरज की पहली किरण सबसे पहले दिखाई देती है. यह गांव भारत के पूर्वी छोर पर स्थित है और चीन की सीमा के बेहद करीब है.

डोंग गांव में सुबह करीब 4 बजे के आसपास ही सूरज निकल आता है. यहां के लोग बाकी देश की तुलना में दिन की शुरुआत काफी पहले कर लेते हैं. यही वजह है कि डोंग गांव को भारत का ‘पहला सूर्योदय स्थल’ भी कहा जाता है.

Where Sun Rises First In World: पूरी दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है?

दुनिया में सबसे पहले सूर्योदय प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती (Kiribati) देश के मिलेनियम द्वीप (Millennium Island) में होता है. यह द्वीप अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) के बेहद पास स्थित है, इसलिए यहां नया दिन दुनिया के बाकी हिस्सों से पहले शुरू हो जाता है. यही कारण है कि जब पूरी दुनिया में लोग नए साल का इंतजार कर रहे होते हैं, तब किरिबाती के इस द्वीप पर नया साल सबसे पहले मनाया जाता है.

सूरज हमेशा पूर्व से ही क्यों उगता है?

पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है. इसी कारण हमें सूरज हमेशा पूर्व दिशा से उगता हुआ और पश्चिम में डूबता हुआ दिखाई देता है. यह एक प्राकृतिक और वैज्ञानिक नियम है, जो पूरी दुनिया में एक समान रूप से लागू होता है.

Japan rising sun country reason: जापान को ‘उगते सूरज का देश’ क्यों कहते हैं?

जापान को अक्सर ‘उगते सूरज का देश’ कहा जाता है. इसकी वजह यह है कि जापान एशिया महाद्वीप के पूर्वी छोर पर स्थित है. भौगोलिक रूप से यह उन देशों में शामिल है, जहां दुनिया के कई हिस्सों से पहले सूर्योदय होता है.

यह भी पढ़ें- बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है? पटना जंक्शन नहीं है इसका जवाब

Previous article Patna News: नए साल में जाम से मिलेगी मुक्ति! कदमकुआं मॉडल पर बनेंगे 26 हाईटेक वेंडिंग जोन
Next article Rules Change: आज से बदल गए पैसे से जुड़े कई नियम, टैक्स से लेकर PAN तक पड़ेगा सीधा असर
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel