[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Weekly Current Affairs Quiz 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की मजबूत तैयारी

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की मजबूत तैयारी

0
Weekly Current Affairs Quiz 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से करें परीक्षा की मजबूत तैयारी
Weekly Current Affairs Quiz 2025

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. भारत की सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) ने 1 अक्तूबर, 2024 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
    (क) 75वां
    (ख) 77वां
    (ग) 99वां
    (घ) 100वां
  2. हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन की कौन सी वर्षगांठ मनायी गयी?
    (क) 10वीं
    (ख) 11वीं
    (ग) 12वीं
    (घ) 15वीं
  3. बी वनलालवन्ना को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?
    (क) थाईलैंड
    (ख) वियतनाम
    (ग) मोरक्को
    (घ) कंबोडिया
  4. न्यायमूर्ति मनमोहन को हाल ही में किस हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?
    (क) गुजरात हाईकोर्ट
    (ख) दिल्ली हाईकोर्ट
    (ग) मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
    (घ) झारखंड हाईकोर्ट
  5. अक्तूबर की किस तारीख को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है?
    (क) 3 अक्तूबर
    (ख) 5 अक्तूबर
    (ग) 8 अक्तूबर
    (घ) 10 अक्तूबर
  6. जिंजी किला, जिसे ‘वर्ष 2024-25 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल टैग’ के लिए नामित किया गया है, कहां स्थित है?
    (क) तमिलनाडु
    (ख) नागालैंड
    (ग) राजस्थान
    (घ) त्रिपुरा
  7. क्रूज इंडिया मिशन को 1 अक्तूबर, 2024 से शुरू करके 31 मार्च 2029 तक कितने चरणों में लागू किया जायेगा?
    (क) दो चरण
    (ख) तीन चरण
    (ग) चार चरण
    (घ) पांच चरण
  8. हाल ही में ताइवान को किस देश से 100 जमीन से लॉन्च होने वाले हार्पून एंटी शिप मिसाइलों का पहला बैच मिला है?
    (क) अमेरिका
    (ख) चीन
    (ग) ऑस्ट्रेलिया
    (घ) भारत
  9. निम्न में से कौन 70वें राष्ट्रीय फिल्म सम्मान समारोह में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे गये हैं?
    (क) जितेंद्र
    (ख) जावेद अख्तर
    (ग) मिथुन चक्रवर्ती
    (घ) अनुपम खेर
  10. किस राज्य में हाल ही में भारत का पहला सुपरकैपेसिटर विनिर्माण केंद्र खोला गया है?
    (क) उत्तराखंड
    (ख) केरल
    (ग) पंजाब
    (घ) हिमाचल प्रदेश

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3(घ),4(ख), 5(ग), 6 (क), 7(ख), 8(क), 9(ग), 10 (ख).

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel