[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge UGC Chairman: यूजीसी के अस्थाई अध्यक्ष बने विनीत जोशी…यहां से की है पढ़ाई, NTA और CBSE के भी रह चुके चेयरमैन

UGC Chairman: यूजीसी के अस्थाई अध्यक्ष बने विनीत जोशी…यहां से की है पढ़ाई, NTA और CBSE के भी रह चुके चेयरमैन

0
UGC Chairman: यूजीसी के अस्थाई अध्यक्ष बने विनीत जोशी…यहां से की है पढ़ाई, NTA और CBSE के भी रह चुके चेयरमैन
UGC Chairman Vineet Joshi (Source-X/@EduMinOfIndia)

Vineet Joshi Education in Hindi: शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) की जिम्मेदारी फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी (Vineet Joshi) को सौंपी है. यह फैसला पूर्व अध्यक्ष प्रो. ममीडाला जगदीश कुमार के रिटायरमेंट के बाद लिया गया है. जब तक नए अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती या कोई नया आदेश नहीं आता, तब तक विनीत जोशी इस पद (UGC Chairman) की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे. विनीत जोशी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) में चेयरमैन रह चुके हैं. इसलिए इस लेख में UGC के अस्थाई अध्यक्ष बने विनीत जोशी की शिक्षा (Vineet Joshi Education) और उनके बारे में विस्तार से जानेंगे.

विनीत जोशी: शिक्षा और प्रशासन में अनुभव (Vineet Joshi in Hindi)

विनीत जोशी एक अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिनका जन्म 2 नवंबर 1968 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. वह 1992 बैच के मणिपुर कैडर से हैं और देश की शिक्षा व्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है. उन्होंने जुलाई 2023 से दिसंबर 2024 तक मणिपुर सरकार में मुख्य सचिव के रूप में काम किया. इसके बाद 16 जनवरी 2024 को उन्हें केंद्र सरकार में उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया, जिससे वे एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र से जुड़े.

यह भी पढ़ें- Navjot Sidhu Salary: क्रिकेट कमेंट्री में ‘वाह गुरु’ बोलने वाले नवजोत सिद्धू को BCCI देता है इतना पैसा, रखते हैं बड़ी डिग्री

UGC के अस्थाई अध्यक्ष विनीत जोशी की शिक्षा (Vineet Joshi Education)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनीत जोशी ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (आईआईटी) कानपुर से की, जहां उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद विनीत जोशी ने दिल्ली स्थित भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एमबीए किया और स्वर्ण पदक भी जीता. यहीं से उन्होंने गुणवत्ता प्रबंधन में पीएचडी भी पूरी की.

NTA और CBSE में भी योगदान (Vineet Joshi Education)

इससे पहले, विनीत जोशी दिसंबर 2019 से नवंबर 2020 तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल रहे. उनके नेतृत्व में NEET, JEE Main और UGC NET जैसी देश की बड़ी परीक्षाओं का सफल संचालन हुआ. उन्होंने परीक्षाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Rakhaldas Banerjee Jayanti in Hindi 2025: मोहनजोदड़ो के खोजकर्ता…राखालदास बनर्जी कौन थे?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel