[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge स्टूडेंट नहीं, अरबपति तैयार करती हैं ये Universites, देखें भारत कितने नंबर पर 

स्टूडेंट नहीं, अरबपति तैयार करती हैं ये Universites, देखें भारत कितने नंबर पर 

0
स्टूडेंट नहीं, अरबपति तैयार करती हैं ये Universites, देखें भारत कितने नंबर पर 
टॉप 15 यूनिवर्सिटी जहां तैयार होते हैं बिलिनियर्स (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC- फ्रीपिक)

Top 15 University With Billionaires Gk Question In Hindi: देश और दुनिया में एक से एक यूनिवर्सिटी हैं. कुछ यूनिवर्सिटी तो ऐसी हैं, जहां से निकलने के बाद ज्यादातर लोग बिलियनेयर बन गए. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे विश्वविद्यालय भी हैं, जहां से पढ़कर निकलने के बाद लोग खूब पैसा कमाते हैं. ये हकीकत है. इन यूनिवर्सिटी की लिस्ट में चीन और अमेरिका की यूनिवर्सिटी के नाम शामिल हैं. आप जानकर दंग रह जाएंगे कि भारत की भी एक यूनिवर्सिटी है जो इस लिस्ट में शामिल है. आइए जानते हैं, किन-किन यूनिवर्सिटीज से निकलकर सबसे ज्यादा बिलियनेयर बने हैं. 

अमेरिका की यूनिवर्सिटी है रेस में आगे

देश और दुनिया में कई ऐसे यूनिवर्सिटी हैं जहां से पढ़कर निकले लोग अरबपति हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में कुल 15 विश्वविद्यालय शामिल हैं. अरबपति बनाने वाली यूनिवर्सिटी सबसे ज्यादा अमेरिका में है. वहीं इस लिस्ट में भारत की भी एक यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है.

Top 15 University With Billionaires: दुनिया की ऐसी यूनिवर्सिटी जहां से निकलते हैं सबसे ज्यादा बिलियनेयर्स

रैंकयूनिवर्सिटी का नामदेशबिलियनेयर की संख्या
1हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University)अमेरिका104
2स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University)अमेरिका69
3यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया (UPenn)अमेरिका38
4कोलंबिया यूनिवर्सिटी (Columbia University)अमेरिका32
5एमआईटी (Massachusetts Institute of Technology)अमेरिका28
6येल यूनिवर्सिटी (Yale University)अमेरिका24
7कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (Cornell University)अमेरिका22
8यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई (University of Mumbai)भारत22
9त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी (Tsinghua University)चीन19
10न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU)अमेरिका18
11यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया (USC)अमेरिका17
12यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले (Berkeley)अमेरिका15
13यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan)अमेरिका15
14पेकिंग यूनिवर्सिटी (Peking University)चीन14
15मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी (MSU)रूस13

Top Universities FAQs: टॉप यूनिवर्सिटी से जुड़े सवाल-जवाब 

दुनिया की टॉप 300 यूनिवर्सिटी में भारत की कितनी हैं?

QS World University Rankings 2025 के अनुसार भारत की लगभग 11 यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप 300 में शामिल हैं. इनमें IIT Bombay, IIT Delhi, IISc Bangalore और IIT Madras जैसे संस्थान शामिल हैं. 

विश्व का सबसे ज्यादा रैंक वाली यूनिवर्सिटी कौन सी है? 

QS World University Rankings 2025 के अनुसार, Massachusetts Institute of Technology (MIT) दुनिया की नंबर-1 यूनिवर्सिटी है. MIT लगातार 12वीं बार इस लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. 

विश्व की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी कौन सी है?

दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी University of al-Qarawiyyin (मोरक्को) है. इसकी स्थापना वर्ष 859 ईसवी में की गई थी. यहां आज भी शिक्षा दी जाती है.

IIT Bombay की विश्व में कौन सी रैंकिंग है? 

2025 की QS रैंकिंग में IIT Bombay भारत का सबसे उच्च रैंक वाला संस्थान है, जिसकी विश्व रैंक 118वीं है. 

भारत की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है?

भारत की शीर्ष यूनिवर्सिटी IISc Bengaluru (Indian Institute of Science) मानी जाती है. ये साइंस की Higher Education और रिसर्च वर्क के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें- बिहार में है कहां है दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी?

Previous article दीपों की मुस्कान से जगमग हुआ लिटिल एंजल प्ले स्कूल
Next article Dhanteras 2025: आखिर आम के पत्ते और लकड़ी के बिना क्यों अधूरी होती है हर पूजा? जानें इनके पीछे छिपा धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel