[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Operation Sindoor पर NCERT का स्पेशल मॉड्यूल, स्कूल की किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र

Operation Sindoor पर NCERT का स्पेशल मॉड्यूल, स्कूल की किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र

0
Operation Sindoor पर NCERT का स्पेशल मॉड्यूल, स्कूल की किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र
Operation Sindoor पर NCERT का स्पेशल मॉड्यूल

NCERT Operation Sindoor Module: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है. अब इसे कक्षा 3 से 12 तक की किताबों में पढ़ाया जाएगा. इस पहल का मकसद छात्रों को न सिर्फ भारत की सैन्य ताकत से अवगत कराना है, बल्कि उन्हें यह भी समझाना है कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी बल्कि यह शांति बहाल करने का कदम भी था. इस मॉड्यूल को सप्लीमेंट्री मटीरियल के रूप में जोड़ा गया है ताकि छात्र इसे विस्तार से समझ सकें.

NCERT Operation Sindoor Module में क्या है खास?

NCERT के इस स्पेशल मॉड्यूल में विस्तार से बताया गया है कि भारत ने किस तरह पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें से सात ठिकानों को भारतीय सेना ने पूरी तरह नष्ट कर दिया. भारतीय वायुसेना ने मुरीदके और बहावलपुर में स्थित आतंकी ठिकानों पर भी हमले किए, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे.

NCERT Operation Sindoor Special Module PDF यहां डाउनलोड करें.

खास बात यह रही कि इन हमलों के दौरान किसी भी सिविलियन को नुकसान नहीं पहुंचा. हर लक्ष्य को दो बार चेक करने के बाद ही कार्रवाई की गई. इससे यह संदेश गया कि भारत आतंकवादियों को पनाह देने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शेगा नहीं.

दो भाग में मॉड्यूल

इस मॉड्यूल को दो भागों में बांटा गया है. कक्षा 3 से 8 के छात्रों को “ऑपरेशन सिंदूर- अ सागा ऑफ वैलोर” पढ़ाया जाएगा, जबकि कक्षा 9 से 12 के छात्रों को “ऑपरेशन सिंदूर- अ मिशन ऑफ ऑनर एंड ब्रेवरी” पढ़ाया जाएगा. इन पाठों का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और साहस की भावना जगाना है. साथ ही यह बताना है कि भारतीय सेना कैसे रणनीति, बहादुरी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर देश की रक्षा करती है. इस मॉड्यूल में भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 का भी जिक्र है जिसने दुश्मन के विमान और ड्रोन मार गिराए.

मॉड्यूल में भारत के पिछले युद्धों का भी उल्लेख किया गया है. 1947, 1965, 1971 और 1999 के युद्धों में भारत ने हमेशा अपने नागरिकों की रक्षा के लिए मजबूती से कदम उठाए. ऑपरेशन सिंदूर भी उसी परंपरा का हिस्सा बताया गया है.

यह भी पढ़ें: NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र

यह भी पढ़ें: NCERT मॉड्यूल में बंटवारे का दर्द, जिन्ना कांग्रेस और माउंटबेटन दोषी

Previous article Pawan Singh: पवन सिंह पर गंभीर आरोप, फिल्म ‘बॉस’ से जुड़ा 1.25 करोड़ का घोटाला, जानें पूरा मामला
Next article Festival Special Train: कई राज्यों से झारखंड के लिए स्पेशल ट्रेन, देखिए पूरी लिस्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel