[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge NCERT मॉड्यूल में बंटवारे का दर्द, जिन्ना कांग्रेस और माउंटबेटन दोषी

NCERT मॉड्यूल में बंटवारे का दर्द, जिन्ना कांग्रेस और माउंटबेटन दोषी

0
NCERT मॉड्यूल में बंटवारे का दर्द, जिन्ना कांग्रेस और माउंटबेटन दोषी
NCERT Partition Horrors (फोटो PDF से ली गई है)

NCERT Partition Horrors: नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के लागू होने के बाद से एनसीईआरटी लगातार अपने सिलेबस में बदलाव कर रहा है. इसी क्रम में अब एक नया स्पेशल मॉड्यूल जारी किया गया है जिसका नाम NCERT Partition Horrors रखा गया है. यह मॉड्यूल आजादी के समय हुए बंटवारे के दर्द और उससे जुड़ी त्रासदियों को विस्तार से बताता है. भारत का बंटवारा आजादी की सबसे कड़वी यादों में से एक है जिसने लाखों लोगों को उजाड़ दिया और करोड़ों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी.

NCERT Partition Horrors जिन्ना, कांग्रेस और माउंटबेटन जिम्मेदार

इस स्पेशल मॉड्यूल में बंटवारे की पूरी प्रक्रिया के लिए तीन बड़े नामों को जिम्मेदार बताया गया है. पहला नाम मोहम्मद अली जिन्ना का है जिन्होंने पाकिस्तान की मांग को अड़ा कर रखा. दूसरा नाम कांग्रेस का है जिसने हालात के आगे झुकते हुए विभाजन को स्वीकार कर लिया. तीसरा नाम लॉर्ड माउंटबेटन का है जिन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को जल्दबाजी में अंजाम दिया. अब तक बंटवारे की कहानी को अक्सर सिर्फ ‘जिन्ना की जिद’ तक सीमित किया जाता था लेकिन एनसीईआरटी ने इसे व्यापक दृष्टिकोण से समझाने की कोशिश की है.

NCERT Partition Horrors PDF Download Here

NCERT Partition Horrors में गृहयुद्ध का जिक्र

एनसीईआरटी मॉड्यूल यह भी बताता है कि विभाजन जरूरी नहीं था लेकिन गलत विचारों और हालात ने भारत और पाकिस्तान को अलग कर दिया. कांग्रेस ने गृहयुद्ध और व्यापक संघर्ष से बचने के लिए इसे स्वीकार किया. जवाहरलाल नेहरू ने इसे ‘बहुत खराब परिस्थिति’ में भी गृहयुद्ध से बेहतर माना. महात्मा गांधी ने इसका विरोध किया लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से. वहीं, सरदार पटेल ने इसे ‘कड़वा इलाज’ कहा. इससे साफ होता है कि विभाजन एक मजबूरी थी लेकिन इसकी चोटें पीढ़ियों तक महसूस की गईं.

मॉड्यूल के अनुसार, बंटवारे की प्रक्रिया को जिस जल्दबाजी में पूरा किया गया उसने हालात को और बिगाड़ दिया. पहले यह योजना जून 1948 की थी लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 15 अगस्त 1947 कर दिया गया. रेडक्लिफ लाइन की योजना अधूरी थी और लाखों लोग नहीं समझ पाए कि उनका गांव किस देश में शामिल हो गया. इस लापरवाही और असमंजस ने हिंसा और त्रासदी को और बढ़ा दिया. एनसीईआरटी ने इसे विभाजन की सबसे बड़ी भूलों में से एक बताया है.

यह भी पढ़ें: NCERT सिलेबस में बड़ा बदलाव, इन 3 असली Hero की कहानी पढ़ेंगे छात्र

Previous article Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वालों के लिए ट्रैफिक गाइड, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद, कहां करनी होगी पार्किंग
Next article उपराष्ट्रपति के लिए NDA में मंथन जारी, इस दिन हो सकता है ऐलान
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel