[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge ‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा, सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 GK सवाल

‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा, सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 GK सवाल

0
‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा, सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 GK सवाल
नालंदा विश्वविद्यालय

Nalanda University GK Questions: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में नालंदा विश्वविद्यालय की तारीफ की. बिहार के नालंदा जिले की जब भी बात आती है तो बिहार का इतिहास और यहां की संस्कृति को याद किया जाता है. अगर आप भी बिहार के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा जैसे कि BPSC, Bihar Daroga, BTSC, Bihar STET, Bihar Police की तैयारी कर रहे हैं तो नालंदा विश्वविद्यालय से सवाल आना लगभग तय है. ऐसे में यहां जानेंगे नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़ा 20 टॉप जनरल नॉलेज का सवाल-जवाब.

नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास

नालंदा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का प्रतीक माना जाता है. सदियों पहले यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा केंद्रों में शामिल था, जहां भारत समेत कई देशों के विद्यार्थी अध्ययन करने आते थे.

नालंदा विश्वविद्यालय से जुड़े जनरल नॉलेज के टॉप सवाल

  1. नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किसने किया?
    उत्तर: Narendra Modi ने.
  2. नालंदा विश्वविद्यालय का नया परिसर किस वर्ष उद्घाटित हुआ?
    उत्तर: 2024 में.
  3. नालंदा विश्वविद्यालय को किस शासक ने संरक्षण दिया था?
    उत्तर: Harshavardhana और पाल शासकों ने.
  4. नालंदा विश्वविद्यालय में किस देश से सबसे अधिक विदेशी विद्यार्थी आते थे?
    उत्तर: चीन, कोरिया, तिब्बत और श्रीलंका सहित कई देशों से.
  5. प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने नालंदा विश्वविद्यालय में कितने वर्षों तक अध्ययन किया था?
    उत्तर: लगभग 5 वर्ष.
  6. ह्वेनसांग के गुरु कौन थे?
    उत्तर: शीलभद्र.
  7. नालंदा विश्वविद्यालय मुख्य रूप से किस धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था?
    उत्तर: बौद्ध धर्म.
  8. नालंदा विश्वविद्यालय में किन-किन विषयों की पढ़ाई होती थी?
    उत्तर: बौद्ध दर्शन, व्याकरण, चिकित्सा, गणित, खगोलशास्त्र, तर्कशास्त्र और दर्शन.
  9. नालंदा विश्वविद्यालय का विशाल पुस्तकालय किस नाम से प्रसिद्ध था?
    उत्तर: धर्मगंज.
  10. धर्मगंज पुस्तकालय के तीन प्रमुख भवन कौन-से थे?
    उत्तर: रत्नसागर, रत्नोदधि और रत्नरंजक.
  11. कहा जाता है कि नालंदा विश्वविद्यालय का पुस्तकालय कितने महीनों तक जलता रहा था?
    उत्तर: लगभग तीन महीने.
  12. नालंदा विश्वविद्यालय को किसने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया?
    उत्तर: UNESCO ने.
  13. नालंदा विश्वविद्यालय को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में कब शामिल किया गया?
    उत्तर: 2016 में.
  14. प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष किस जिले में स्थित हैं?
    उत्तर: नालंदा जिला, बिहार.
  15. नालंदा विश्वविद्यालय में प्रवेश कैसे मिलता था?
    उत्तर: कठिन मौखिक परीक्षा पास करने के बाद.
  16. नालंदा विश्वविद्यालय में एक समय में लगभग कितने विद्यार्थी अध्ययन करते थे?
    उत्तर: लगभग 10,000.
  17. नालंदा विश्वविद्यालय में लगभग कितने आचार्य पढ़ाते थे?
    उत्तर: लगभग 2,000.
  18. आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस अधिनियम के तहत हुई?
    उत्तर: नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010.
  19. आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय का संचालन किसके सहयोग से किया जा रहा है?
    उत्तर: भारत सरकार और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit) के सदस्य देशों के सहयोग से.
  20. नालंदा विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य क्या है?
    उत्तर: “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” (अर्थ: सभी दिशाओं से श्रेष्ठ विचार हमारे पास आएं).

यह भी पढ़ें- बिहार की इन 3 चीजों को मिला GI Tag, GK में जानिए आज का बड़ा सवाल

Previous article क्या आपने देखा है पटना का 2500 साल पुराना इतिहास? इन ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर रह जाएंगे हैरान
Next article पंचायत विकास दिवस पर अमवा मझार को मिली बड़ी सौगात, प्रभारी मंत्री ने किया भवन का उद्घाटन
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel