[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट किस देश में मिलता है? जानें क्यों है इसकी इतनी डिमांड

दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट किस देश में मिलता है? जानें क्यों है इसकी इतनी डिमांड

0
दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट किस देश में मिलता है? जानें क्यों है इसकी इतनी डिमांड
सांकेतिक फोटो (Canva)

Largest Producer of Cobalt in the World: आज के समय में मोबाइल, इलेक्ट्रिक कार, लैपटॉप और रिचार्जेबल बैटरी का यूज तेजी से बढ़ रहा है. इन सभी चीजों में एक खास मेटल का बहुत बड़ा रोल होता है, जिसका नाम है कोबाल्ट (Cobalt). ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट किस देश में पैदा होता है. आइए जानते हैं किस देश (Largest Producer of Cobalt in the World) में सबसे ज्यादा कोबाल्ट मिलता है. 

Cobalt क्या होता है?

कोबाल्ट एक तरह का मेटल है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से लिथियम-आयन बैटरियों में किया जाता है. आजकल इलेक्ट्रिक वाहन (EV), स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इन बैटरियों का यूज होता है. यही वजह है कि कोबाल्ट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अलावा, कोबाल्ट का यूज एयरोस्पेस, मेडिकल टूल्स और इंडस्ट्रियल मशीनों में भी किया जाता है. यानी यह सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया तक सीमित नहीं है. 

Largest Producer of Cobalt in the World: दुनिया में सबसे ज्यादा कोबाल्ट कहां होता है?

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Largest Producer of Cobalt in the World) दुनिया के कुल कोबाल्ट उत्पादन का सबसे बड़ा हिस्सा अकेले करता है. US जियॉलॉजिकल सर्वे (USGS) के रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया का लगभग 65-70 प्रतिशत कोबाल्ट यहीं से आता है. इस देश में कोबाल्ट की खदानें काफी बड़ी मात्रा में मौजूद हैं, इसलिए यह कई सालों से नंबर-1 उत्पादक बना हुआ है. यह है कि दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनियां इसी देश से निकाले गए कोबाल्ट पर निर्भर रहती हैं. 

इसकी मांग इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है?

पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है. लोग पेट्रोल-डीजल की जगह बैटरी से चलने वाली गाड़ियों की तरफ जा रहे हैं. ऐसे में बैटरियों के प्रोडक्शन के लिए कोबाल्ट की जरूरत भी बढ़ गई है. साथ ही, हर साल स्मार्टफोन और गैजेट्स की बिक्री बढ़ने से भी इस मेटल की अहमियत और ज्यादा हो गई है. आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट के बढ़ने के साथ इसकी डिमांड और बढ़ सकती है. 

कोबाल्ट उत्पादन में दूसरे बड़े देश कौन-कौन से हैं?

Congo सबसे बड़ा उत्पादक देश है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ देश कोबाल्ट उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं. जैसे इंडोनेशिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और रूस. इन देशों का उत्पादन कांगो से कम है, लेकिन वैश्विक बाजार में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है. 

क्या भारत में भी Cobalt मिलता है?

भारत में कोबाल्ट बहुत कम मात्रा में पाया जाता है. यहां इसकी बड़े स्तर पर खनन नहीं होती. इसलिए भारत अपनी जरूरत का काफी हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है. हालांकि सरकार नई खनिज खोज और बैटरी सेक्टर को मजबूत करने पर काम कर रही है. 

यह भी पढ़ें: भारत का एकमात्र गांव, जहां घरों में नहीं होते दरवाजे, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel