[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge अगस्त में देने वाले हैं IBPS बैंकिंग की परीक्षा? इन GK सवालों को रट लें, सफलता जरूरी मिलेगी

अगस्त में देने वाले हैं IBPS बैंकिंग की परीक्षा? इन GK सवालों को रट लें, सफलता जरूरी मिलेगी

0
अगस्त में देने वाले हैं IBPS बैंकिंग की परीक्षा? इन GK सवालों को रट लें, सफलता जरूरी मिलेगी
किताब की सांकेतिक तस्वीर (PC- फ्रीपिक)

IBPS PO GK Questions 2026: IBPS PO परीक्षा में जनरल अवेयरनेस (General Awareness) सेक्शन काफी अहम माना जाता है. इसमें बैंकिंग, इकोनॉमिक्स, सरकारी योजनाएं, देश-विदेश की घटनाएं, किताबें और लेखक, खेल और करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं. अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से करेंट अफेयर्स पढ़ने के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास भी करना चाहिए. यहां IBPS PO परीक्षा के लिए ऐसे ही महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब दिए गए हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे.

  1. भारत का पहला e-Bank Guarantee जारी करने वाला बैंक कौन-सा है?
  • SBI Bank
  • ICICI Bank
  • HDFC Bank
  • Axis Bank
  • Union Bank

उत्तर: HDFC Bank

  1. भारत की सबसे बड़ी स्कूटर फैक्ट्री किस राज्य में स्थित है?
  • तमिलनाडु
  • बिहार
  • झारखंड
  • असम
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: तमिलनाडु

  1. दुनिया का पहला लकड़ी का उपग्रह (Wooden Satellite) विकसित करने वाला देश कौन-सा है?
  • जापान
  • चीन
  • भारत
  • रूस
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: जापान

  1. ‘सहकार कूपट्यूब’ पहल किस मंत्रालय ने शुरू की है?
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • कानून मंत्रालय
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय

उत्तर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

  1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ किसे मिलता है?
  • सरकारी कर्मचारी
  • संगठित क्षेत्र के कर्मचारी
  • असंगठित क्षेत्र के श्रमिक
  • विधवाएं
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: असंगठित क्षेत्र के श्रमिक

  1. ‘Lockdown Liaisons: Leaving and Other Stories’ पुस्तक की लेखिका कौन हैं?
  • शोभा डे
  • चेतन भगत
  • अमीश त्रिपाठी
  • अरुंधति रॉय
  • सुधा मूर्ति

उत्तर: शोभा डे

  1. ‘The Unquiet River: A Biography of the Brahmaputra’ पुस्तक किसने लिखी है?
  • अमिताव घोष
  • अरूपज्योति सैकिया
  • झुम्पा लाहिड़ी
  • अरुंधति रॉय
  • विक्रम सेठ

उत्तर: अरूपज्योति सैकिया

  1. भारतीय रेलवे ने ई-टिकट दलालों के खिलाफ कौन-सा ऑपरेशन शुरू किया?
  • शक्ति
  • धनुष
  • विजय
  • मिशन रेल
  • सुरक्षा

उत्तर: धनुष

  1. खारची पूजा किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है?
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम
  • असम
  • मेघालय

उत्तर: त्रिपुरा

  1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का मुख्यालय कहां स्थित है?
  • नई दिल्ली
  • मुंबई
  • चेन्नई
  • कोलकाता
  • हैदराबाद

उत्तर: मुंबई

  1. नीति आयोग (NITI Aayog) के पदेन अध्यक्ष कौन होते हैं?
  • राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • वित्त मंत्री
  • गृह मंत्री
  • उपराष्ट्रपति

उत्तर: प्रधानमंत्री

  1. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का नोडल मंत्रालय कौन-सा है?
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय
  • पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • शहरी विकास मंत्रालय
  • पर्यावरण मंत्रालय

उत्तर: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय

  1. ‘गंगा वृक्षारोपण अभियान’ किस मिशन के तहत चलाया गया है?
  • नमामि गंगे
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)
  • जल जीवन मिशन
  • अमृत मिशन
  • स्वच्छ भारत मिशन

उत्तर: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)

  1. भारत का राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) किससे संबंधित है?
  • रेलवे
  • डिजिटल भुगतान
  • बीमा
  • कृषि
  • शिक्षा

उत्तर: डिजिटल भुगतान

  1. प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत कब हुई थी?
  • 2012
  • 2013
  • 2014
  • 2015
  • 2016

उत्तर: 2014

  1. भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक कौन-सा है?
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • यूनियन बैंक
  • केनरा बैंक

उत्तर: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

  1. ‘मुद्रा’ (MUDRA) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • किसानों को सहायता
  • छोटे व्यवसायों को ऋण
  • छात्रों को छात्रवृत्ति
  • महिलाओं को पेंशन
  • वरिष्ठ नागरिकों को सहायता

उत्तर: छोटे व्यवसायों को ऋण

  1. भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
  • प्रधानमंत्री
  • राष्ट्रपति
  • मुख्य न्यायाधीश
  • वित्त मंत्री
  • लोकसभा अध्यक्ष

उत्तर: राष्ट्रपति

  1. ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का निर्माण किस संस्था द्वारा किया गया है?
  • BHEL
  • DRDO
  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF)
  • HAL
  • BEL

उत्तर: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई

  1. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से संबंधित है?
  • अनुच्छेद 110
  • अनुच्छेद 280
  • संविधान में RBI का उल्लेख नहीं है
  • अनुच्छेद 324
  • अनुच्छेद 300A

उत्तर: संविधान में RBI का प्रत्यक्ष उल्लेख नहीं है. RBI की स्थापना RBI Act, 1934 के तहत हुई है.

यह भी पढ़ें- 90% लोग कर देते हैं गलती, सरकारी एग्जाम में पूछे जाते हैं ये 30 देश और उनके कैपिटल

Previous article यूसीसी ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए समिति गठन को बंगाल कैबिनेट की मंजूरी, 4 सप्ताह में आयेगी रिपोर्ट
Next article मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, स्कूल से लौट रही महिला के गले से 3.5 लाख की सोने की चेन झपटी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel