[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Flight Safety Check: आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है? सफर से पहले ऐसे लगाएं पता

Flight Safety Check: आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है? सफर से पहले ऐसे लगाएं पता

0
Flight Safety Check: आपकी फ्लाइट कितनी पुरानी है? सफर से पहले ऐसे लगाएं पता
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)

Flight Safety Check: हाल के दिनों में अहमदाबाद प्लेन क्रैश जैसी घटनाओं ने हवाई यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है. कई विमानों में तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट्स को या तो कैंसिल करना पड़ा है या इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। इसका सीधा असर यात्रियों की संख्या पर भी पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी विमान से यात्रा करने जा रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि वह प्लेन कितना पुराना है, ताकि आप सुरक्षित सफर कर सकें.

क्यों जानना जरूरी है प्लेन की उम्र?

जिस तरह से गाड़ियों का मैन्युफैक्चरिंग ईयर और रजिस्ट्रेशन होता है, उसी तरह प्लेन की भी एक तय सेवा अवधि (Service Life) होती है. आमतौर पर एक कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट की उम्र 20 से 24 साल तक मानी जाती है. इसके बाद उसका मेंटेनेंस खर्च बढ़ जाता है और ऑपरेशन भी जोखिम भरा हो सकता है.

ऐसे करें पता– प्लेन कितना पुराना है?

Flightradar24 एक ऐसा पोर्टल है, जहां से आप किसी भी उड़ान की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. जानें स्टेप-बाय-स्टेप चेक करने का तरीका:

  1. Flightradar24 वेबसाइट या ऐप खोलें.
  2. अपनी फ्लाइट का नाम या कोड दर्ज करें.
  3. फ्लाइट आइकन पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर उड़ान की डिटेल्स दिखेंगी.
  5. नीचे स्क्रॉल करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर और एयरक्राफ्ट की उम्र दिखाई देगी.

पुराने विमान क्यों होते हैं खतरनाक?

पुराने विमानों में बार-बार मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है, जिससे उनकी विश्वसनीयता कम हो जाती है. ऐसे प्लेन की उड़ान के दौरान खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है.

Also Read: Air Crash Analysis: कौन-से देश हैं सबसे ज्यादा विमान दुर्घटनाओं के शिकार? जानिए रिपोर्ट में भारत की स्थिति

Also Read: Air India Pilot Salary: एयर इंडिया के पायलट को कितनी मिलती है सैलरी? सेलेक्शन प्रोसेस और सुविधाएं कर देंगी हैरान!

Also Read: Plane Crash: क्या साइबर अटैक गिरा सकता है प्लेन? जानें कैसे होती है हादसों की जांच

Previous article Wordle 1465: 23 जून का शब्द ‘ODDLY’ बना चुनौती, खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं वायरल
Next article Iran Israel War: 12 दिन की तबाही, जवाबी हमले और अंत में ट्रंप की घोषणा… यूं थमा ईरान-इजरायल का खूनी संघर्ष
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel