[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education General Knowledge Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस मनाने की कैसे हुई शुरुआत, जानें इसका इतिहास

Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस मनाने की कैसे हुई शुरुआत, जानें इसका इतिहास

0
Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस मनाने की कैसे हुई शुरुआत, जानें इसका इतिहास
hindi diwas 2024

Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी भाषा के लिए समर्पित दिन है. यह भारत की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान की आधारशिला है. यह दिन भारत की संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी गयी हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के फैसले की सालगिरह का प्रतीक है. हिंदी दिवस का उद्देश्य भाषा के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उस क्षण को याद करना है, जब इसे भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था.

जानें कब पहली बार मनाया गया हिंदी दिवस

हिंदी दिवस का इतिहास भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के शुरुआती दिनों से जुड़ा है. वर्ष 1918 में हिंदी के विद्वानों के एक समूह ने राष्ट्र में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हिंदी साहित्य सम्मेलन का गठन किया. इस सम्मेलन ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने में प्रमुख भूमिका निभाई. स्वतंत्रता के बाद भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया. इसके बाद 14 सितंबर, 1953 को आधिकारिक रूप से पहली बार राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया.

दुनिया के कई देशों में बोली जाती है हिंदी

हिंदी विशेष रूप से भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और मंदारिन चीनी और अंग्रेजी के बाद दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है. भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो और नेपाल जैसे देशों की एक बड़ी आबादी हिंदी बोलती है. हिंदी को भारत के साथ फिजी में भी राजभाषा का दर्जा प्राप्त है. हिंदी भाषा की फिल्में और गाने दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. मौजूदा दौर में बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाने के लिए हिंदी भाषा को अपना रही हैं.

जनवरी में मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस

भारत में 14 सितंबर को जिस तरह हिंदी मनाया जाता है, वैसे ही 10 जनवरी को दुनिया भर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. इसके बाद से भारत समेत संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे विभिन्न देशों में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया. विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था. इसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाने लगा. 

इसे भी पढ़ें : Hindi Diwas 2024 : हिंदी भाषा में लिखें करियर की कहानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel